Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:48 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजद का 15 वर्षों का कुशासन बिहार के इतिहास का काला अध्याय : उमेश

पटना, 19 मई (वार्ता) बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर हमला करते हुये आज कहा कि सुशासन पर उंगली उठाने से पहले उन्हें (श्री यादव) को अपने माता-पिता के कुशासन के उन वर्षों को जरूर याद करना चाहिए, जो बिहार के इतिहास में एक शर्मनाक और काले अध्याय के रूप में दर्ज है।
श्री कुशवाहा ने सोमवार को यहां बयान जारी कर श्री यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता आज भी उन काले दिनों को नहीं भूली है, जब शासन के संरक्षण में पलते अपराधियों के खौफ ने प्रदेश के व्यवसायियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और पढ़े-लिखे युवाओं को अपना घर-ज़मीन छोड़कर पलायन के लिए मजबूर कर दिया था।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को ‘जंगलराज की जननी’ करार देते हुए कहा कि
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव -राबड़ी देवी के शासनकाल में अपहरण एक संगठित और फलता-फूलता उद्योग बन गया था, जिसकी दहशत आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित है। उन्होंने कहा कि आज देश-दुनिया के निवेशकों की बिहार में बढ़ती रुचि इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य में न केवल कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है, बल्कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है और विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्य की जनता अब तेजस्वी यादव के बेबुनियाद दावों और झूठे आरोपों को गंभीरता से नहीं लेती। हालिया लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि झूठ और दुष्प्रचार के सहारे जनविश्वास नहीं जीता जा सकता।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

12 Jun 2026 | 11:06 PM

लखीसराय,12 जून (वार्ता)बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकार शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां समय से पू.

see more..

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली बाल श्रम रोकने की शपथ

12 Jun 2026 | 11:01 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग, बिहार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए अपने स्तर से जागरूकता बढ़ाने, जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करने और बच्चों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को प्रभावित करता है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित .

see more..

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सहकारिता विभाग में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

12 Jun 2026 | 10:58 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सहकारिता विभाग में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सचिव, सहकारिता विभाग, अभय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम के विरुद्ध सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।.

see more..

सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण मुक्ति को लेकर जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

12 Jun 2026 | 10:55 PM

लखीसराय,12 जून (वार्ता) बिहार में लखीसराय के जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण निष्कासन, दुर्घटना नियंत्रण तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।.

see more..

संपत्ति अर्जित करने में नियमों की अनदेखी अनुशासनिक कार्रवाई का होगा आधारः अपर मुख्य सचिव

12 Jun 2026 | 10:49 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत विभागीय जांच निदेशालय के मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आचार संहिता के अनुसार किसी भी सरकारी सेवक के खुद का संपत्ति अर्जित करने और उस संपत्ति का सरकार को प्रतिवेदन देने संबंधी नियमों की अनदेखी ही अनुशासनिक कार्रवाई का आधार होगा। श्री सिंह ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर स्थित रेवेन्यू सर्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय की ओर से बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 के अनुप्रयोग संबंधी प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण सत्र में योजना एवं विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण व.

see more..