Friday, Jan 16 2026 | Time 01:33 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


उदय सिंह के जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से अभियान को मिलेगी मजबूती : प्रशांत

पटना, 19 मई (वार्ता) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज कहा कि पूर्व सांसद उदय सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से अभियान को मजबूती मिलेगी
जन सुराज पार्टी ने सोमवार को यहां पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद उदय सिंह के नाम की घोषण की है। इस अवसर पर श्री किशोर ने बताया कि पार्टी की राज्य कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से श्री सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह के पार्टी में शामिल होने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी। साथ ही उनका व्यक्तिगत बोझ भी थोड़ा कम होगा। अब पार्टी चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं पर होगी। वे खुद कल से जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से 120 दिवसीय बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।
इस अवसर पर श्री सिंह ने जन सुराज को बिहार की जनता की पार्टी बताते हुये कहा कि श्री किशोर ने पिछले तीन साल में अथक प्रयास करके इस पूरी व्यवस्था को खड़ा किया है । उन्होने कहा कि जन सुराज पार्टी का गठन जनता की मांग पर हुआ है, इसलिए यह जनता की पार्टी है। हम बिहार की जनता के लिए विकास की नई सोच लेकर आए हैं। जन सुराज पार्टी बिहार की जनता को एक बेहतर राजनीतिक विकल्प देगी।
पूर्व सांसद ने जन सुराज अभियान और पार्टी की स्थापना में श्री किशोर के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि आज जो पूरी व्यवस्था स्थापित हुई है, वह श्री किशोर के पिछले तीन वर्षों के अथक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने अपनी सारी सुख-सुविधाओं को त्याग कर बिहार को बदलने का संकल्प लिया है। बिहार को बदलने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उनका दृढ़ निश्चय और मेहनत आप सभी देख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने की कोशिश करूंगा।
वहीं श्री किशोर ने रविवार को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें प्रवेश नहीं करने देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल्याण बिगहा में पुलिस ने जो किया उससे उस बात को और बल मिला है जो हम कई दिनों से कहते आ रहे हैं कि बिहार में अफसरों का जंगल राज है। कल की घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं क्योंकि श्री कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी अपने किसी राजनीतिक विरोधी को राजनीतिक कार्यक्रम करने से नहीं रोका। यदि वे मुझे जाने देते तो सबको पता चल पाता कि श्री कुमार ने कल्याण बिगहा के लिए क्या विकास किया है लेकिन उनके कुछ दरबारियों और अफसरों ने हमें रोक दिया, जिससे श्री कुमार को ही नुकसान हुआ।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड

15 Jan 2026 | 9:01 PM

रांची,15 जनवरी(वार्ता)झारखण्ड राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे कर विजन 2050 की ओर अपने क्रिटिकल मिनरल्स के साथ आगे बढ़ रहा है, जो न सिर्फ भारत के आर्थिक उत्थान को गति देगा बल्कि वैश्विक आर्थिक आयामों में भी सहायक होगा।.

see more..

गिरिडीह जिले में पारिवारिक व आर्थिक रूप से परेशान चारो वास्की ने की आत्महत्या, बेटा के कोमा में होने से थे परेशान

15 Jan 2026 | 8:49 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। .

see more..

हिन्दू समाज को चुन-चुन कर प्रताड़ित करवा रही हेमंत सरकार: आदित्य साहू

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। .

see more..

रांची में ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, जांच के लिए ईडी दफ्तर पहुंची पुलिस, सियासी घमासान तेज

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। .

see more..

गिरिडीह जिले के जरासंध चौक के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

15 Jan 2026 | 8:47 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंध चौक के समीप गुरुवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। .

see more..