Tuesday, Jun 9 2026 | Time 01:25 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर होगी सुव्यवस्थित

रांची,14 जून (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है।
इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे साथ ही उक्त मतदान केंद्रों के लिए नए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन माध्यम से बैठक कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा है कि मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें। इसके लिए पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नजरी–नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की-मैप भी तैयार करा लें।
उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें।
इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सहीत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
विनय
वार्ता
More News

ओला-रैपिडो चालकों को बुक कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

08 Jun 2026 | 10:17 PM

पटना, 08 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में ओला एवं रैपिडो चालक मोटरसाइकिल चालकों को ऑनलाइन बुकिंग कर सुनसान इलाके में बुलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तीन जून और पांच जून को पटना शहरी क्षेत्र से ओला एवं रैपिडो चालकों को ऑनलाइन बुक कर प्रलोभन देकर बाढ़ थाना क्षेत्र में बुलाया गया था, जहां उनसे लूटपाट की गई। आरोपियों ने पीड़ितों से यूपीआई के माध्यम से भी रुपये ट्रांसफर कराए थे।.

see more..

पश्चिमी चम्पारण : रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

08 Jun 2026 | 10:02 PM

बेतिया, 8 जून (वार्ता) पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने रात्रि गश्ती एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।.

see more..

बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है: शिक्षा मंत्री

08 Jun 2026 | 9:56 PM

पटना, 08 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि बिहार सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है और इस दिशा में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये हैं।.

see more..

मधेपुरा :4.91 लाख रूपये और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

08 Jun 2026 | 9:46 PM

मधेपुरा, 08 जून (वार्ता) बिहार में मधेपुरा जिले में शंकरपुर थाना की पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोरा खाप गांव में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी डील होने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने रविन्द्र यादव के घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये बरामद किए। मौके से रविन्द्र यादव के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

पश्चिमी चंपारण :फायर ऑडिट में दो निजी अस्पतालों में गंभीर खामियां उजागर, नोटिस जारी

08 Jun 2026 | 9:35 PM

बेतिया, 08 जून (वार्ता)बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में मरीजों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों का फायर ऑडिट किया। इस दौरान दो अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी गंभीर खामियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।.

see more..