Thursday, May 14 2026 | Time 22:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कार्तिकेय शर्मा बने पटना के एसएसपी, 18 आईपीएस का तबादला

पटना, 14 जून (वार्ता) बिहार सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर कार्तिकेय के. शर्मा समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों का आज तबादला कर दिया।
गृह विभाग की शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा जबकि पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय के. शर्मा को पटना का एसएसपी बनाया गया है। वहीं, पटना मध्य की नगर एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया के एसपी के पद पर तबादला किया गया।
इसी तरह अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के एसपी (डी) चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को पटना का एसपी (विधि-व्यवस्था), समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी (जी), सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को ईआरआरएसएस का एसपी और विशेष शाखा के एसपी (जी) विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी बनाया गया है।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना के समादेष्टा प्रमोद कुमार यादव को सीआईडी का एसपी (डी), मुजफ्फरपुर के नगर एसपी विश्वजीत दयाल को जमुई का एसपी, जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का एसपी, जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का एसपी और पटना पूर्वी के नगर एसपी के. रामदास को बिहार पुलिस अकादमी का एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, पटना पश्चिमी के नगर एसपी सारथ आर. एस. को सुपौल का एसपी, दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) भानु प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी का नगर एसपी, आरा सदर के एसडीपीओ-1 परिचय कुमार को पटना पूर्वी का नगर एसपी, डेहरी के एसडीपीओ-1 कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर का नगर एसपी और पटना की नगर एसडीपीओ-1 दीक्षा को पटना मध्य की नगर एसपी बनाया गया है।
सूरज शिवा
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के सेक्टर-12 में अवैध डीजल डिपो में लगी आग

14 May 2026 | 10:00 PM

बोकारो, 14 मई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में बीते रात्रि अवैध डीजल डिपो भीषण आग लग गई।.

see more..

बिहार पुल हेल्थ कार्ड दो अंतिम भागलपुर

14 May 2026 | 9:30 PM

पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बेली ब्रिज के निर्माण के लिए चार ट्रक स्टील का फ्रेम कार्यस्थल पर पहुंच चुका है और सीमा सड़क संगठन के वरीय अधिकारी एवं अभियंता दिन- रात मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए अगले पंद्रह दिनों में यानी इस माह (मई)के अंतिम सप्ताह तक विक्रमशिला गंगा पुल का एक लेन चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग कर रही है।.

see more..

प्रदेश के सभी पुल-पुलियों के बेहतर रखरखाव के लिए 'हेल्थ कार्ड ' बनाया जाएगा : मंत्री

14 May 2026 | 9:28 PM

भागलपुर,14 मई (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश के सभी पुल-पुलियों के बेहतर रखरखाव के लिए 'हेल्थ कार्ड ' बनाया जाएगा। .

see more..

मंत्री नीतीश मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया

14 May 2026 | 9:23 PM

पटना, 14 मई (वार्ता) सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरूवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है। .

see more..

बिहार निगम परियोजना समीक्षा दो अंतिम पटना

14 May 2026 | 9:16 PM

नगर आयुक्त ने परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कई योजनाओं में कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जलापूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (असैनिक), सहायक अभियंता (असैनिक)) तथा छह कनीय अभियंताओं (असैनिक)) को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।.

see more..