Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध

पटना,17 जून (वार्ता) बिहार में 15 अक्टूबर तक सभी घाटों पर बालू खनन पूरी तरह से बंद रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी खनन प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक की अवधि में बालू की बिक्री केवल सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट्स और लाइसेंसधारक से होगी ताकि आम जनता और कार्य विभागों को बालू की आपूर्ति में किसी तरह की कमी न हो।
विभाग ने सभी संचालित और असंचालित घाटों तथा सेकेंड्री लोडिंग पॉइंट्स की ड्रोन वीडियोग्राफी कराने का निर्देश सभी जिलों को दिया है। यह कदम नदियों में बालू के पुनर्भरण का सटीक आकलन करने में सहायक होगा, जिससे आगामी वर्षों में घाटों की नीलामी और बंदोबस्ती को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त विभाग ने भारत सरकार की एजेंसी सीएमपीडीआई से बालू पुनर्भरण अध्ययन कराने के लिए मंत्रिपरिषद से प्रस्ताव स्वीकृत कराया है। यह अध्ययन वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से बालू के पुनर्भरण का आकलन करेगा, जिससे खनन प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
मानसून के दौरान बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने व्यापक उपाय किए हैं। अगर किसी आम नागरिक को बालू की कमी का सामना करना पड़ेगा तो वे अपने जिले के जिला खनन पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला खनन पदाधिकारियों के नंबर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही कार्य विभागों को बालू की कमी से बचाने के लिए खनन विभाग कार्य विभागों को भी घाटों का बंदोबस्त करने को तत्पर है। इस संबंध में सभी कार्य विभागों को पत्र के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है।
अवैध खनन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए विभाग ने छापेमारी में जब्त बालू को उचित सरकारी दर पर कार्य विभागों को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया है। यह कदम वैध खनन को प्रोत्साहित करने और विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि राज्य में विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहे और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

पहलगाम की बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता :विजय कुमार सिन्हा

22 Apr 2026 | 3:10 PM

पटना, 22 अप्रैल (वार्ता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना की पहली बरसी पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। .

see more..

वर्ष 2023 में विपक्ष ने भाजपा का साथ देकर महिला आरक्षण विधेयक पास कराया लेकिन सरकार की नियत में खोट था: रितु चौधरी

22 Apr 2026 | 3:05 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता)कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने केंद्र सरकार पर देश की महिलाओं को बरगलाने और देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाया गया था जिसे विपक्ष द्वारा गिराया गया।.

see more..

रांची के पंडरा हत्याकांड के आरोपी सत्यम पाठक से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

22 Apr 2026 | 3:04 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक और पुलिस टीम के बीच बुधवार सुबह जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। .

see more..

झारखंड के स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलो का बम निष्क्रिय, टला बड़ा हादसा

22 Apr 2026 | 3:02 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम आज सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।.

see more..

जहानाबाद : ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर, दो युवकों की मौत

22 Apr 2026 | 2:59 PM

जहानाबाद, 22 अप्रैल (वार्ता) बिहार में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो रिक्शा और कार के बीच हुयी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।.

see more..