Friday, Apr 17 2026 | Time 23:32 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गन्ना मूल्य का भुगतान तय समय पर करें : मंत्री

पटना, 17 जून (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गन्ना मूल्य भुगतान एवं इसका सर्वेक्षण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
श्री पासवान ने मंगलवार को यहां विभाग की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना मूल्य भुगतान एवं इसका सर्वेक्षण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस दिशा में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कॉरपोरेट-सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया जाए, जिससे स्थानीय विकास को प्रोत्साहन मिले।
बैठक में ईख मूल्य भुगतान की वर्तमान स्थिति से संबंधित कार्यों, गन्ना सर्वे की वर्तमान स्थिति, विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं, चीनी मिलों के विस्तार से संबंधित कार्यों, क्षेत्रीय विकास परिषद के भुगतान की स्थिति, अनुसंधान, विकास और नवाचारों की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि अब तक चीनी मिलों की तरफ से 99.80 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना एवं बिहार गुड़ प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की गई और उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निर्देश दिए गए।
विभागीय सचिव कार्तिकेय धनजी ने कहा कि चीनी मिल मालिक विभाग की टीम का मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अनुसंधान एवं नवाचार को कृषि आधारित उद्योगों की रीढ़ बताते हुए टिशू कल्चर लैब की स्थापना जैसे आधुनिक उपायों पर बल देने की बात कही। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि विभाग की ओर से किसानों एवं मिलों को सहयोग देने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं शीघ्र लागू की जाएंगी।
इस बैठक में गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह के अलावा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी और राज्य की सभी कार्यरत चीनी मिलों तथा उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ना क्रय करने वाली मिलों के महाप्रबंधकों एवं कार्यालय प्रमुखों ने भाग लिया।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

पूर्णिया : पूर्णियाँ पूर्व अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी समेत दो लोग 40 हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 10:46 PM

पूर्णिया,17 अप्रैल (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को पूर्णियाँ पूर्व अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक समेत दो लोगों को 40 हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पूर्णिया जिले के गुलाबबाग हांसदा निवासी और परिवादी सूरज सहनी ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी.

see more..

विधेयक का गिरना जनता की आवाज़ की जीत है: केशव महतो कमलेश

17 Apr 2026 | 10:16 PM

रांची, 17 अप्रैल (वार्ता) झारखण्ड के प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने आज लोकसभा में संशोधन विधेयक के गिर जाने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इसे सरकार की “नीतिगत विफलता और अहंकार का परिणाम” करार दिया।.

see more..

महिला अधिकारों पर भाजपा की नीयत साफ नहीं, न्यायपूर्ण आरक्षण की सख्त जरूरत : डॉ. इरफान अंसारी

17 Apr 2026 | 10:15 PM

रांची, 17 अप्रैल (वार्ता) झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण के नाम पर देश की जनता को केवल भ्रमित किया जा रहा है, जबकि हकीकत में महिलाओं को उनका न्यायपूर्ण अधिकार देने की कोई ठोस मंशा दिखाई नहीं देती।”.

see more..

कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन की पार्टियों ने महिलाओं को मिल रहे अधिकारों से उन्हें वंचित किया : उपेंद्र कुशवाहा

17 Apr 2026 | 10:14 PM

पटना, 17 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में वोट देकर कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन की पार्टियों ने महिलाओं को मिल रहे अधिकारों से उनको वंचित किया है।.

see more..

राजनीति सरावगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम दो अंतिम पटना

17 Apr 2026 | 9:40 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की हर महिला यह देख रही है कि कौन उनके अधिकारों के लिए खड़ा है और कौन अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण उनके रास्ते में बाधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का असली चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। नारी सम्मान की बातें करना और संसद में उसके खिलाफ खड़ा होना, यह उनकी दोहरी राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण है। श्री सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,जब पूरा देश इस गंभीर और ऐतिहासिक विषय पर चर्चा कर रहा था, तब राहुल गांधी का इस पर मजाक करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड.

see more..