Saturday, Jun 13 2026 | Time 23:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जमाबंदी में त्रुटि और भूमि रिकार्ड संबंधित अशुद्धियों को दूर करने को 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा महाअभियान

पटना, 30 जुलाई (वार्ता) बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से डिजीटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि और भूमि रिकार्ड संबंधित अशुद्धियों को दूर करने के लिये 16 अगस्त से 20 सितंबर तक महाअभियान चलाया जायेगा।
इस अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और जनता को जमीन से जुड़ी जरूरी सुधारों की सुविधा सीधे उनके द्वार तक पहुंचाना है।
इस अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण कार्यों को हल्का स्तर पर शिविर लगाकर पूरा किया जाएगा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी है।
राजस्व महाअभियान के तहत राज्यभर में डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटियों का सुधार (परिमार्जन), छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण जैसे मामलों का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान जैसी अशुद्धियों को ठीक किया जाएगा। साथ ही ऑफलाइन जमाबंदी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी कराई जाएगी। संयुक्त जमाबंदी के मौखिक बंटवारे के बावजूद अंशधारकों के नाम से अलग जमाबंदी सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से गठित टीमें 16 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक घर-घर जाकर लोगों को उनकी जमाबंदी की प्रति देंगी तथा हल्का शिविर में उनसे आवेदन लेंगी जिससे किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
प्रत्येक पंचायत के सरकारी या अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरुरी कागजातों के साथ जमा किए जा सकेंगे। प्रत्येक हल्का में कम से कम सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। लोगों को आवेदन पत्र भरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इसके अलावा विभाग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस संबंध में जरूरी जानकारियां प्रदान की जायेंगी।
विभागीय मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राजस्व महा अभियान 2025 राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल है। इससे लाखों रैयतों को लाभ होगा।
प्रेम कमल
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने पर जताई प्रसन्नता

13 Jun 2026 | 10:21 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा की बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक, गया के पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट तथा भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक (जीआई ) टैग प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के शिल्पकारों, बुनकरों, कलाकारों एवं संबंधित सभी संस्थाओं को बधाई दी है।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला-कौशल और ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार की लोक कला, हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं और जीआई टैग मिलने स.

see more..

लखीसराय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन, 13 युवाओं का प्रारंभिक चयन

13 Jun 2026 | 10:16 PM

लखीसराय, 13 जून (वार्ता) जिला नियोजनालय, लखीसराय में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।.

see more..

अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 10:12 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। फतुहा-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश कुमार ने शनिवार बताया कि शुक्रवार को को नदी थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पक्की दरगाह पीपापुल मार्ग से पटना सिटी की ओर अवैध मादक पदार्थ एवं शराब लेकर रुस्तमपुर स्थित अपनी दुकान में पहुंचाने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।.

see more..

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया,दो पुलिसकर्मी घायल, आठ गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 10:05 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप एक खेत में चार-पांच अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई गई कि युवक का अपहरण कर लिया गया है और उसकी जान को खतरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।.

see more..

धनबाद मंडल के मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 917 यात्री पकड़े गए, 6.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

13 Jun 2026 | 9:58 PM

रामगढ़, 13 जून (वार्ता) झारखंड में पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।.

see more..