Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:13 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


तेजस्वी को दो मतदाता एपिक नंबर के मामले में चुनाव आयोग का नोटिस जारी किया

पटना, 3 अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने आज बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को नोटिस भेज कर कथित तौर पर दो अलग-अलग मतदाता फ़ोटो पहचान कार्ड (एपिक) नंबर रखने के लिए स्पष्टीकरण माँगा है।
चुनाव आयोग ने रविवार को भेजे गये अपने नोटिस में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद एक अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची से अपना नाम बाहर होने के श्री यादव के दावे को खारिज किया है और इस संबंध में उनके बयान का हवाला देते हुए कहा है कि राजद नेता ने अपना एपिक नंबर आरएबी 2916120 बताया था।
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि सत्यापन के बाद दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने पाया कि एपिक नंबर आरएबी 2916120 आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। नोटिस में चुनाव आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा कि तेजस्वी यादव के मतदाता पहचान पत्र का वास्तविक मतदाता पहचान पत्र क्रमांक आरएबी 0456228 है और इस मामले में राजद नेता से स्पष्टीकरण माँगा गया है।
श्री यादव के मतदाता पहचान पत्र का विवरण देते हुए, चुनाव आयोग ने कहा कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन) के क्रमांक 416 पर दर्ज है और मतदाता पहचान पत्र क्रमांक आरएबी 0456228 है।
चुनाव आयोग ने राजद नेता से 2 अगस्त को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा उल्लिखित मतदाता पहचान पत्र क्रमांक आरएबी 2916120 का विवरण, मूल मतदाता पहचान पत्र सहित, उपलब्ध कराने को कहा है ताकि विस्तृत जाँच की जा सके।
चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी यादव का नाम आधिकारिक मतदाता सूची के प्रारूप में वैध मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के साथ मौजूद है और श्री यादव द्वारा प्रदान किया गया दूसरा मतदाता पहचान पत्र क्रमांक अनधिकृत और अनाधिकारिक प्रतीत होता है।
इस बीच नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और कुप्रबंधन का आरोप लगाया है और कहा कि उनके द्वारा मतदाता पुनरीक्षण पर उठाए गए गम्भीर सवालों पर चुनाव आयोग चुप है।
उल्लेखनीय है कि राजद नेता ने मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन के बाद दावा किया था कि न केवल उनका, बल्कि कई प्रमुख लोगों के नाम भी मसौदे से गायब हैं।
इस बीच चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के उस आरोप का भी खंडन किया जिसमे दावा किया गया था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व्यास जी और उनकी पत्नी का नाम भी ड्राफ्ट सूची से गायब है। इस सम्बंध में चुनाव आयोग के स्पस्टीकरण के बाद व्यास जी ने माना कि उनका नाम सूची में है ।
इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने श्री यादव पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा कि दो मतदाता पहचान पत्र रखना एक गंभीर अपराध है। इस सम्बंध में उन्होंने तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की माँग की । श्री कुमार ने कहा कि अगर कोई नेता अपनी पहचान के बारे में निश्चित नहीं है, तो वह जनता का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव पहले से ही कई भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं और यह "एपिक घोटाला" राजनीतिक कदाचार का एक और उदाहरण है।
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने भी इस मामले को "गंभीर" बताया और पूरे राजद और लालू परिवार के मतदाता पहचान पत्रों की जाँच करने की माँग की।
शैलेश रजनी
वार्ता
More News

रद्द रद्द रद्द

06 Mar 2026 | 10:36 PM

संपादक, कृपया पट 55 (स्लग- बिहार नरगिस यूपीएससी से भेजी गई खबर को रद्द समझें । कृपया इस खबर का इस्तेमाल नहीं करें।संपादक
वार्ता.

see more..

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 94 अपराधी गिरफ्तार

06 Mar 2026 | 9:03 PM

पटना, 06 मार्च (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

दरभंगा की डॉक्टर बेटी ने यूपीएससी में लाया 51वां स्थान

06 Mar 2026 | 8:57 PM

दरभंगा, 06 मार्च (वार्ता) दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के गॉयनिक विभाग की जूनियर रेजीडेन्ट डॉ. नरगिस परवीन के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सफल होने पर ग्रामीण एवं परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। .

see more..

सुपौल : ट्रेन से कट कर युवक की मौत

06 Mar 2026 | 8:41 PM

सुपौल, 06 मार्च (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले में ललित ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमजीत कुमार (21) अपने गांव मधुबनी से प्रतापगंज बाजार जा रहा था।इस क्रम सहरसा फारविसगंज रेल खंड के ललित ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप मधुबनी गांव के निकट रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ललित ग्राम थाना के पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना रेल पुलिस को दे दी है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

कल जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे निशांत कुमार

06 Mar 2026 | 8:35 PM

पटना, 06 मार्च (वार्ता ) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। .

see more..