Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:17 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने को लेकर आयोग ने सिन्हा से माँगा जवाब

पटना, 10 अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से 14 अगस्त तक जवाब मांगा है।

आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में श्री सिन्हा के नाम दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इस संबंध में 14 अगस्त के अपराहन पांच बजे तक जवाब देने को कहा गया है। जहां एक ओर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या- 406 के मतदाता सूची में क्रम संख्या- 757 पर श्री सिन्हा का नाम दर्ज है, वहीं दूसरी ओर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में भी उनका नाम दर्ज पाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके पहले भी श्री सिन्हा का नाम दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में दर्ज था, जो विधि सम्मत नहीं है। श्री सिन्हा से जवाब प्राप्त होने के बाद चुनाव आयोग आगे की कारवाई करेगा।

इससे पूर्व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने संवाददाता सम्मलेन में जानकारी दी थी कि श्री सिन्हा का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में दर्ज हैं और उनके पास दो ईपिक कार्ड भी है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया था कि क्या उनकी तरह ही श्री सिन्हा से भी दो ईपिक कार्ड रखे जाने के मामले में जवाब तलब किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उनके पास दो ईपिक कार्ड को रखे जाने को लेकर सत्तारुढ़ दल के नेताओं ने काफी शोर- शराबा किया था, तो श्री सिन्हा के मामले में भी उन्हें अपनी राय रखनी चाहिये।

नीरज कमल
वार्ता
More News

सारण में छत ढलाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

07 Jun 2026 | 12:36 PM

छपरा, 07 जून (वार्ता) बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका लोहा टोला गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार (26) नैनी गांव में एक नए मकान की छत की ढलाई के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान गिट्टी, बालू और सीमेंट के मिश्रण से तैयार मसाला छत पर पहुंचाते समय वह मकान के बगल से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्स.

see more..

विनय कुमार बने केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

07 Jun 2026 | 11:40 AM

पटना,07 जून (वार्ता) केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के बिहार-झारखंड के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान हैं। मंत्रालय के उप सचिव डीएसएस श्रीनिवासा राव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल.

see more..

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज सात जून को जनता के लिए होंगे समर्पित : पथ निर्माण मंत्री

06 Jun 2026 | 10:43 PM

भागलपुर, 06 जून (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने शनिवार को बताया कि विक्रमशिला सेतु पर तैयार किए गए चार बेली ब्रिज सात जून को सुबह 10 बजे आम जनता के लिए समर्पित किए जाएंगे। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने आज इन बेली ब्रिजों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की अंतिम समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

अफवाहों के बीच न्यायालय में नहीं पहुंचे खान सर, अगली सुनवाई के दिन अग्रिम जमानत के लिए दाखिल करेंगे अर्जी

06 Jun 2026 | 9:49 PM

पटना, 06 जून (वार्ता) राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज के मुख्य द्वार के पास पिछले 02 जून को हुई कथित फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद संस्थान से जुड़े दो गार्डों की आज पटना की निचली अदालत में दाखिल की गई जमानत अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी, वहीं कचहरी में पहुँचने की अफवाहों के बीच खान सर (फैसल खान) न्यायालय में हाजिर नही हुए। .

see more..

हथियार के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

06 Jun 2026 | 9:47 PM

बांका, 06 जून (वार्ता) बिहार में बांका जिले की पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में रजौन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अमन कुमार और अमरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।.

see more..