Wednesday, May 20 2026 | Time 06:12 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नीतीश ने गयाजी विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना, पितृपक्ष मेले की तैयारी बैठक में शामिल हुए

गया जी,03 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की और पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
श्री कुमार आज हेलीकॉप्टर से गयाजी पहुंचे, विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की तथा देवघाट का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री इसके बाद समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने पितृपक्ष मेले की तैयारियों का ब्यौरा लिया।
श्री कुमार ने चाकंद हाई स्कूल से 13 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद वह बेलागंज बस पड़ाव के समीप
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कई मंत्रियों के साथ कार्यकर्ता संवाद में भी शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। महिलाओं के उत्थान से लेकर शिक्षा और सड़क तक, कोई काम नहीं होता था, लेकिन 2005 के बाद से उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है और आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि इलाके की जरूरतें अपने विधायक को बताइए, सरकार सभी जरुरतों को पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि आज उनके क्षेत्र से जुड़ी 13 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं. इनमें तीन सिंचाई, दो फ्लाईओवर, पांच पथ निर्माण, दो पार्क और इमामगंज में एक डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया गया है।
श्री कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के समान वेतन दिया और सरकार के व्यवस्था बनाने के बाद कब्रिस्तान की जमीन पर अब कोई विवाद नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि जनता आगे भी साथ देगी तो राज्य में तेजी से विकास कार्य होगा।
सं.शैलेश/प्रेम
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधी गिरफ्तार

19 May 2026 | 11:19 PM

पटना,19 मई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।.

see more..

पटना : दो किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

19 May 2026 | 11:03 PM

पटना, 19 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ-01) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को नौबतपुर थानांतर्गत अवैध मादक पदार्थ लेकर आने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।.

see more..

बीआईटी मेसरा ने अपने भूस्थानिक रीसर्च नेटवर्क के विस्तार के लिए एनईएसएसी के साथ एमओयू साईन किया

19 May 2026 | 11:00 PM

रांची, 19 मई (वार्ता) झारखंड के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा (बीआईटी मेसरा) और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशन्स सेंटर (एनईएसएसी) ने बीआईटी मेसरा, रांची में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों, जिओ एआई अनुसंधान, रिमोट सेंसिंग और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए एक एमओयू साईन किया है।.

see more..

बिहार दीपक सहयोग शिविर दो अंतिम अरवल

19 May 2026 | 10:55 PM

मंत्री श्री प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में बिहार सरकार सेवा, सुशासन और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य कर रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण क्.

see more..

सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है : मंत्री

19 May 2026 | 10:54 PM

अरवल, 19 मई (वार्ता) बिहार में अरवल जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मंत्री दीपक प्रकाश आज अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन बारा, सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन खड़ासीन और करपी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परियारी में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हुए।.

see more..