Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मनेर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या मामले में लिया संज्ञान

पटना, 03सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के पटना जिले के मनेर इलाके में दस वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 26 अगस्त को बिहार के पटना जिले के मनेर क्षेत्र में एक बगीचे के रखवाले ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
बताया गया है कि अपराधी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पीड़िता के शव को एक पेड़ पर लटका दिया। पीड़िता लकड़ी इकट्ठा करने गई थी, तभी अपराधी उसे अमरूद का प्रलोभन देकर बगीचे के पास एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
आयोग ने पाया कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इस संबंध में आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के ज़िला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट और मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण मांगा है।
31 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिवार ने 26 अगस्त, 2025 को दर्ज कराई थी और बाद में 28 अगस्त, 2025 की सुबह उसका शव पानी से भरे बगीचे में एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया था।
इस मामले में आरोपी भोला राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
प्रेम/शैलेश
वार्ता
More News

80.350 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 11:37 PM

मोतिहारी, 04 सितंबर (वार्ता)बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने 80.350 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।.

see more..

श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समस्त राज्य वासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

04 Sep 2026 | 10:23 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, रांची द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।.

see more..

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..