Monday, Feb 9 2026 | Time 01:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड की मुख्य सचिव ने दुमका का दौरा कर महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर दिया बल

दुमका, 04 सितम्बर(वार्ता) झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में सपरिवार जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। उसके बाद में दुमका जिले में सदर प्रखंड के झाझापारा गांव, दरबारपुर पंचायत के दौरे के दौरान महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने गुरुवार को अपने दुमका दौर के क्रम में जिले के झाझापाड़ा और दरबार पुर पंचायत क्षेत्र में संचालित दीदी की दुकान कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक लाभुक को तीस हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की।
इससे पहले भी उक्त लाभुक को स्वयं सहायता समूह(एसएचजी) से तीस हजार और बैंक ऋण के माध्यम से पचास हजार की सहायता प्राप्त हुई थी। इन निवेशों के माध्यम से उक्त लाभुक ने अपनी छोटी दुकान का संचालन एवं विपणन को सशक्त बनाया है।
इसी क्रम में मुख्य सचिव ने लाभुक से प्रतिदिन की बिक्री और मासिक आमदनी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐसे सूक्ष्म उद्यमों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रास्ते में कई स्थानों पर दीदी की दुकान दिखाई दी, जो झारखंड में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महिला लाभुक न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने में भी अहम योगदान दे रही हैं। यह प्रयास महिला उद्यमिता को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
इस मौके पर दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सं/नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 134 अपराधी गिरफ्तार

08 Feb 2026 | 9:14 PM

पटना, 08 फरवरी (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 134 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

जगजीत सिंह की जयंती पर गजल संध्या का आयोजन

08 Feb 2026 | 9:04 PM

पटना, 08 फरवरी (वार्ता)गजल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती (08फरवरी) के अवसर पर शाम-ए-बिहार ने रविवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से भव्य 'गजल संध्या' का आयोजन किया। राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गजल गायक भाविक राठौर ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जगजीत सिंह के सभी प्रसिद्ध गाने गाए, जिनमें 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी', 'वो कागज़ की कश्ती', 'चिठ्ठी न कोई संदेश' और 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' प्रमुख रहे।.

see more..

स्वच्छता समग्र प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्व : श्रीराम तारिणिकांता

08 Feb 2026 | 8:59 PM

भागलपुर ,08 फरवरी (वार्ता)लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मैसूर के निदेशक श्रीराम तारिणिकांता ने रविवार को कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समग्र प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्व है। श्री तारिणिकांता ने आज यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में लेगेसी साइट्स की सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जलस्रोतों का संरक्षण सतत विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।.

see more..

मधुबनी: भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

08 Feb 2026 | 8:54 PM

मधुबनी, 08 फरवरी(वार्ता) बिहार में मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

बोकारो के सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ सट्टे पर पुलिस का छापा, 6 गिरफ्तार, 32 हजार नकद सहित सामान बरामद

08 Feb 2026 | 8:39 PM

बोकारो, 08 फरवरी (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने राजेंद्र नगर, आर्या बिहार स्थित सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ खेलने की गुप्त सूचना पर सख्त कार्रवाई कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..