Wednesday, Jun 10 2026 | Time 21:15 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


रांची में पीएलएफआई के नाम पर बिल्डर और जमीन कारोबारी से 50-50 लाख की रंगदारी की मांग

रांची, 04सितंबर(वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर दो व्यवसायियों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है।
दोनों घटनाओं में संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वालों ने दोनों व्यवसायियों को जान से मारने की चेतावनी दी है।
पहला मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां के जाने-माने बिल्डर और आरएसएस के प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार को 1 सितंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज में 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर 5 दिनों के भीतर हत्या की धमकी दी गई। धमकी पीएलएफआई के नाम पर भेजी गई है। राजेश कुमार ने इस संबंध में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने भेजे गए व्हाट्सएप नंबर की जांच के लिए टेक्निकल सेल की मदद लेना शुरू कर दिया है।
वहीं, दूसरा मामला खेलगांव ओपी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां जमीन कारोबारी दीपक कुमार को भी धमकी मिली है। दीपक कुमार को एक मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई। धमकी में कहा गया कि रकम नहीं देने पर उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
इस मैसेज में भी पीएलएफआई के कथित सदस्य अमृत होरो का नाम शामिल है। दीपक कुमार का ऑफिस मोराबादी, रांची में स्थित है। खेलगांव ओपी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।
वहीं पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। टेक्निकल सेल के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि भेजे गए नंबर कहां से एक्टिव हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

सीडी रेसिओ में सुधार नहीं होने पर बैंकों की सरकारी डिपॉजिट पर लगेगी रोक: वित्त विभाग

10 Jun 2026 | 9:02 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार सरकार के वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात (सीडी रेसिओ) के मामले में खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों के ऊपर न केवल कड़ी निगरानी की जाएगी, बल्कि अगले 6 महीनों में सुधार न दिखने पर उनके सरकारी डिपॉजिट पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।.

see more..

हॉस्टल में यूकेजी छात्र की हत्या का खुलासा, आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम

10 Jun 2026 | 8:59 PM

मधेपुरा, 10 जून (वार्ता) बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खारी गांव स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में सात जून को शौचालय के समीप पाइप से गमछे के सहारे लटका हुआ छात्र का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि स्कूल संचालक की पत्नी और एक शिक्षक के बीच कथित अवैध संबंध का राज खुलने के डर से यह वारदात हुई। बताया जाता है .

see more..

सुपौल में थाना हाजत में युवक की संदिग्ध मौत

10 Jun 2026 | 8:49 PM

सुपौल, 10 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना हाजत क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कौरियापट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी 25 वर्षीय बिट्टू कुमार के परिजनों ने मंगलवार की रात 112 नंबर पर सूचना दी थी कि वह शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना हाजत में बंद किया गया था।आज सुबह थाना चौकीदार ने उसे हाजत में फंदे से लटका पाया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। .

see more..

बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन को बनाएं मजबूत: विनोद कुमार पांडे

10 Jun 2026 | 8:45 PM

रांची, 10 जून (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में आज बुधवार को किया गया। .

see more..

दुमका में तीन माह पूर्व युवती की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 8:45 PM

दुमका, 10 जून (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मसानजोर ओपी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक युवती की हत्या मामले का खुलासा करने के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 04 मार्च को मसानजोर डैम से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार के दौरान उसी दिन मृतिका के परिजन मसानजोर ओपी पहुंचे और दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी के रहनेवाले गुड्डु पंडित की करीब 19 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी के नाम से उसकी पहचान की। इसके बाद मृतका की परिजन सी.

see more..