Saturday, May 16 2026 | Time 10:36 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समडा से भमुरिया बाजार तक सड़क पुनर्निर्माण को स्वीकृति : सम्राट

पटना, 08 सितंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड में समडा से भमुरिया बाजार तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 2344.624 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्री चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि 15.16 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क निर्माण पर 23 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा किसड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी, जिससे बड़े वाहन और ग्रामीणों की आवाजाही दोनों में सुविधा होगी। सभी तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
श्री चौधरी ने कहा कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना -III के अंतर्गत प्रमुख ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़क का डिजाइन टी-09 कैटेगरी के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे भारी वाहनों की भी आवाजाही आसान होगी। परियोजना की गुणवत्ता जांच के लिए एटीसीसी ट्रैफिक सर्वे सहित सभी जरूरी तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जगहों तक आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बरसात और कठिन मौसम में भी रास्ता सुगम रहेगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को मजबूत सड़क मिले, जिससे उनका जीवन आसान और सुरक्षित बने। इस परियोजना से स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण जनता को बेहतर परिवहन सुविधा की प्राप्ति होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

अररिया : भूस्सी घर में मिला तीन वर्षीय बच्ची का सड़ा-गला शव

15 May 2026 | 11:54 PM

अररिया, 15 मई (वार्ता) बिहार में अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में पांच दिन से लापता तीन वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह भूस्सी घर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान शिवांशी उर्फ लाडो के रूप में हुई है। वह तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी सुशील सिंह की पुत्री थी। शिवांशी नौ मई को अपने माता-पिता के साथ नाना मायानंद सिंह के घर तेगछिया आई थी। 11 मई की दोपहर घर के बाहर खेलते समय वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर बच्ची के नाना ने ताराबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।.

see more..

बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक और सचेतकों की घोषणा

15 May 2026 | 11:33 PM

पटना,15 मई (वार्ता)बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय कार्यों के संचालन के लिए आज विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक तथा मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया। बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक और बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक के पद पर किए गए मनोनयन को मान्यता प्रदान की।.

see more..

शिवहर में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

15 May 2026 | 11:21 PM

शिवहर, 15 मई (वार्ता) बिहार में शिवहर जिले की पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से छह मवेशी बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहले सुबह सूचना के आधार पर बालू मंडी के पास घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा।.

see more..

समस्तीपुर की मुस्कान ने मिथिला पेटिंग मे राष्ट्रीय स्तर पर किया बिहार का प्रतिनिधित्व

15 May 2026 | 11:14 PM

समस्तीपुर, 15 मई (वार्ता) बिहार में समस्तीपुर जिले की युवा कलाकार मुस्कान ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल “वन स्टेट वन आर्टिस्ट” में बिहार का प्रतिनिधित्व कर मिथिला पेंटिंग कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। हिमाचल के मनाली के नशाला में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम से आज समस्तीपुर लौटने पर मुस्कान ने बताया कि देश के चर्चित युवा आर्टिस्ट प्रकाश गर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की लोक कला परंपराओं को युवाओं के माध्यम से नई पहचान देना और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक साझा राष्ट्रीय मंच पर लाना है। इसके लिए देशभर के विभिन्न राज्य.

see more..

डीजल पेट्रोल पर बढ़े दाम, चुनाव खत्म होते ही आवाम पर फिर थोपी गई महंगाई: शक्ति सिंह यादव

15 May 2026 | 9:58 PM

पटना, 15 मई (वार्ता) राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को की गई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा और सीधा प्रहार किया और कहा कि चुनाव खत्म होते ही आवाम पर महंगाई थोप दी गई है। .

see more..