Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:31 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के लिए फिर से खुले पंजीकरण लिंक

पटना, 08 सितंबर (वार्ता) बिहार सरकार के खेल विभाग ने पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के पंजीकरण के लिए अपने लिंक को पुनः खोल दिया है।
इच्छुक आवेदक अब 12 सितम्बर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन रिक्त पदों को भरने के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो पूर्व में प्राप्त आवेदनों की त्रुटियों के कारण रिक्त रह गए थे।
इससे पूर्व विभाग को 21 हजार से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर राज्य के सभी 38 जिलों में खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्तियां की गईं। लेकिन, बड़ी संख्या में आवेदन गलत अथवा अपूर्ण जानकारी के कारण अस्वीकृत कर दिए गए थे। खेल विभाग ने फिर से अपील की है कि अभ्यर्थी केवल अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत से ही आवेदन करें। गलत जानकारी अथवा अन्य पंचायत से आवेदन करने पर पंजीकरण स्वतः अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
खेल विभाग का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर सुचारु रूप से खेल क्लबों का गठन हो सके, जिससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर एवं मंच उपलब्ध कराया जा सके। पंजीकरण लिंक आगामी 12 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा।
प्रेम
वार्ता
More News

प्रोफेसर हत्याकांड : सहोदर भाई समेत छह को उम्र कैद की सजा

18 Aug 2026 | 10:12 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित प्रोफेसर हत्याकांड में यहां की एक सत्र अदालत ने आज मृतक के सहोदर भाई समेत छह : लोगों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 24 राजीव रंजन सहाय ने मामले में सुनवाई के बाद मृतक प्रोफेसर के सहोदर भाई वीरेंद्र कुमार के साथ अमरजीत कुमार उर्फ छोटू ,विकास कुमार, धीरज कुमार उर्फ धीरज गांधी, शैलेंद्र किशोर और प्रेम कुमार उर्फ प्रेम सागर को भारतीय दंड विधान और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी अमरजीत कुमार उर्फ छोटू को 15000 रूपये का जुर्माना किया है जबकि अन.

see more..

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने की मुलाकात

18 Aug 2026 | 10:02 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र आज औपचारिक भेंट की।.

see more..

पंजाब रेजिमेंट के नए कर्नल ऑफ द रेजिमेंट बने लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर

18 Aug 2026 | 10:00 PM

रामगढ़, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ में 18 अगस्त को आयोजित गरिमामय समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी, सेंट्रल कमांड एवं पंजाब रेजिमेंट के कर्नल ने ‘कर्नल ऑफ द रेजिमेंट’ की बैटन औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर, कमांडेंट द इन्फैंट्री स्कूल, महू को सौंप दी। .

see more..

झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह में सड़क हादसे में एक की मौत

18 Aug 2026 | 9:59 PM

बोकारो, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार की देर शाम एनएच-23 पर हुए सड़क हादसे में लगभग 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई।.

see more..

झारखंड के गिरिडीह जिले में कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती, 15 प्रतिष्ठानों में छापेमारी; ₹9,500 जुर्माना वसूला गया

18 Aug 2026 | 9:58 PM

गिरिडीह, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध बिक्री एवं सार्वजनिक स्थलों पर इनके उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गिरिडीह रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल एवं झंडा मैदान क्षेत्र में विशेष छापेमारी-सह-जांच अभियान चलाया गया। .

see more..