Monday, Jul 20 2026 | Time 03:09 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पितरों का किया पिंडदान

गया जी, 09 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ गया जी पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में अपने पितरों की आत्मा की मोक्ष की प्राप्ति के लिए विधिवत पिंडदान किया। स्थानीय पंडा शंभू लाल विट्ठल के द्वारा पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।इस दौरान लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजश्री यादव सहित परिवार के कई लोग मौजूद थे।
पिंडदान कर्मकांड करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पिता लालू प्रसाद यादव और माता रावड़ी देवी के द्वारा पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया गया है। श्री लालू का का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसके बावजूद हमलोग पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं और पिंडदान कर्मकांड किया है।उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं की बिहार विकसित बिहार बने। हर हाथ को कम मिले। युवाओं को रोजगार मिले। बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो।यही वजह है कि हमारे कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं।माई-बहिन योजना का फॉर्म भरवारा जा रहा है। युवाओं को रोजगार के लिये प्रेरित किया जा रहा है। राजद द्वारा घोषित की जाने वाली योजनाओं को देखकर अब सरकार भी 10 हजार की राशि महिलाओं को दे रही है। यह नकलची सरकार है, जिसे जनता समझ रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा आज उपराष्ट्रपति का चुनाव है, जिसमें हमारे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, हमारी पार्टी उन्हें ही अपना समर्थन देगी।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो जिले के तेनुघाट डेम पर मछली पकड़ने गए युवक की वज्रपात से मौत

19 Jul 2026 | 9:21 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया तेनुघाट डेम के किनारे मछली पकड़ने गए साडम केवट टोला के निवासी संतोष केवट की वज्रपात से हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। .

see more..

झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित

19 Jul 2026 | 9:20 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित की गई है।.

see more..

शहरी मतदाताओं के सहयोग के लिए 20 जुलाई को भी सभी शहरी मतदान केंद्रों पर आयोजित की गई है विशेष कैंप: के. रवि कुमार

19 Jul 2026 | 9:19 PM

रांची, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है इसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है। .

see more..

मोतिहारी में अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

19 Jul 2026 | 7:46 PM

मोतिहारी, 19 जुलाई (वार्ता) पूर्वी चंपारण पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला में संचालित एक अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। .

see more..

पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नीतीश

19 Jul 2026 | 7:36 PM

पटना, 19 जुलाई (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीतीश कुमार शनिवार को गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल) के स्थापना दिवस सह वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।.

see more..