Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के गिरिडीह में प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरिडीह, 09सितम्बर (वार्ता)झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग मामले के चलते दो महिलाओं की हत्या कर दी गई।
वहीं मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों के साथ सैकडों की संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों ने गांवा थाना के मुख्य गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों महिलाओं के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
गावां थाना क्षेत्र के चरकी स्थित गोलखो जंगल से सोमवार देर रात दो महिलाओं के शव को पुलिस ने बरामद किया था। जानकारी के अनुसार, मृतकों में कोडरमा जिले के सतगावां थाना इलाके के संबलपुर निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी एवं नीमाडीह गांव निवासी संतोष रविदास की पत्नी रिंकू देवी थी। सोनी का मायका नीमाडीह है। दोनों महिलाएं लगभग चार दिनों से लापता थीं। उनके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शुरुआती जांच में कई बिंदुओं पर जांच कर सोमवार रात को महतपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार कर ली और शव छिपाए गए स्थान की निशानदेही की। पुलिस ने इस निशानदेही के बाद चरकी के गोलखो जंगल से दोनों मृतकों के शव बरामद किए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवारवालों को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया है और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
वहीं गांवा के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि लापता दो महिलाओं की लाश जंगल में मिली है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में श्रीकांत नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व तथा चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें: शिक्षा मंत्री

05 Sep 2026 | 4:43 PM

पटना, 05 सितंबर (वार्ता)। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कहा कि शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए।.

see more..

बिहार बाढ़ पीड़ित मदद दो अंतिम पटना

05 Sep 2026 | 4:15 PM

संभावित खतरों से निपटने और त्वरित राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य में एनडीआरएफ की 07 और एसडीआरएफ की 27 टीमों को विभिन्न प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। पटना के गांधीघाट (50.57 मीटर), बंका घाट (49.45 मीटर) और पंडारक (43.79 मीटर) में गंगा नदी का जलस्तर सर्वोच्च जलस्तर (एचएफएल) से ऊपर बह रहा है, जबकि गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं। सारण जिले के माही नदी में त्रिलोकचक में 20 मीटर में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है । मौके पर एसडीआरएफ को भेजा गया है। वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक नदी का जलस्राव 1.26 लाख क्यूसेक, बीरपुर बराज पर कोसी का जलस्राव 1.77 .

see more..

बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन

05 Sep 2026 | 4:14 PM

पटना, 05 सितंबर (वार्ता)बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत व बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं । राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के कुल 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है । इस आपदा से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए हैं।.

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय तीन अंतिम पटना

05 Sep 2026 | 3:25 PM

संग्रहालय के विकास से विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नई पीढ़ी अपनी जड़ों को जानेगी और लखीसराय को बिहार के प्रमुख विरासत केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। क्योंकि विरासत जब सुरक्षित होती है, तो इतिहास भविष्य की पहचान बन जाता है।हाल ही में जून 2026 में शहर के संसार पोखर की खोदाई के दौरान लखीसराय की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान दिलाने वाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। करीब दो फीट ऊंची काले पत्थर की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा को शनिवार को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए लखीसराय संग्रहालय में सुरक्षित रखवा दिया गया। .

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय दो पटना

05 Sep 2026 | 3:23 PM

विभाग की पहल पर इसे पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है। करीब 35.8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखीसराय (बालगुदर) संग्रहालय का आधुनिक स्वरूप जिले की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।.

see more..