Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:00 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


हम नौकरी दिए हैं तो हिफाज़त भी करेंगे, स्वास्थ्य मंत्री ने 91 सीएचओ को थमाया नियुक्ति पत्र

रांची, 09सितम्बर (वार्ता) झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अन्सारी ने मंगलवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित भव्य समारोह में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आप सबको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन डरना मत, हम नौकरी दिए हैं तो आपकी हिफाज़त भी करेंगे।उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद से लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम हो रहा है। पिछले 25 वर्षों में जो सुधार नहीं हो पाया, उसे अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।
बोकारो दौरे का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों ने मुझे बताया कि अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन नहीं होने से कितनी आर्थिक और मानसिक पीड़ा उठानी पड़ती है। यह बात मुझे दिल पर लगी। मैंने तुरंत फ़ैसला किया – अब सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
डॉ. अन्सारी ने अपने संबोधन में जोश और जज़्बे के साथ कहा कि मैं जो कहता हूँ, वो करके दिखाता हूँ। यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए सख़्त फ़ैसले लेने पड़ेंगे। कुछ लोग इसका विरोध करेंगे, अफवाह फैलाएँगे।उन्होंने शायरी सुनाकर माहौल गूंजा दिया –यहाँ मज़बूत से मज़बूत लोहा टूट जाता है,
कई झूठे इकट्ठा हों तो सच्चा टूट जाता है।”
मंत्री ने कहा कि राज्य में 2100 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल बनने जा रहा है। अब किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए झारखण्ड के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा
उन्होंने मेडिको सिटी और छह नए मेडिकल कॉलेजों को समय पर पूरा करने का भी भरोसा दिलाया।उन्होनें कहा कि मेरे सभी संकल्प आने वाले 1-2 सालों में नतीजे के रूप में सामने होंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य ने बेहतरीन उपलब्धियाँ हासिल की हैं।”
शिशु मृत्यु दर: राष्ट्रीय औसत 28, झारखण्ड का 25,मातृत्व मृत्यु दर: राष्ट्रीय औसत 97, झारखण्ड का 56,
संस्थागत प्रसव: राष्ट्रीय औसत और 88.6%, झारखण्ड का 75 प्रतिशत है।उन्होंने कहा कि यह सूचकांक राज्य के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें और तेज़ी से काम करने की दिशा दिखाते है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, झारखण्ड मेडिकल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अबु इमरान, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

शिवहर में मां-बेटी को गोली मारी, चार गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 12:44 PM

शिवहर, 06 सितंबर (वार्ता)। बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।.

see more..

गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर की स्थिति को लेकर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

06 Sep 2026 | 12:42 PM

पटना, 06 सितंबर (वार्ता)गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं गांधी घाट पर जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने के बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। इसका प्रभाव अगले एक से तीन दिनों तक हाथीदह एवं उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है तथा यह हाथीदाह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है। अतः बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार जिले के गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। .

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, सात सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद

06 Sep 2026 | 11:51 AM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।.

see more..

ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

06 Sep 2026 | 11:32 AM

पटना, 06 सितंबर (वार्ता)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने को लेकर विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल 15 सितंबर को सभी जिलों के राजस्व कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सभी अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारियों से राजस्व संबंधी कार्यों तथा ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों को समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।.

see more..

राज्यपाल ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक, जेएमएम-कांग्रेस-भाजपा के कार्यक्रम स्थगित

06 Sep 2026 | 10:06 AM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक जताया है।.

see more..