Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:07 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में पेसा लागू न होने पर बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगाई

रांची, 10सितम्बर (वार्ता) झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के शिड्यूल एरिया में मौजूद संसाधनों पर ग्राम सभा को नियंत्रण देने के लिए पंचायत एक्सटेंशन टू द शिड्यूल एरिया (पेसा) नियमावली लागू न करने के कारण बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगाना फैसला सुनाया है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मंगलवार को
अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।
सुनवाई में प्रार्थी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने कोर्ट को बताया कि सरकार जानबूझकर पेसा एक्ट लागू करने में विलंब कर रही है। पेसा एक्ट के तहत लघु खनिज की नीलामी में ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य होती है, लेकिन इसे लागू न कर सरकार बालू घाटों की नीलामी पुनः शुरू कर चुकी है, जो कानून का उल्लंघन है।
न्यायालय ने इस गंभीर मामले में बालू घाटों और अन्य लघु खनिज की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने के साथ-साथ सरकार को आदेश दिया है कि वह इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे। पंचायती राज सचिव मनोज कुमार ने अदालत को बताया कि इस मामले में 17 विभागों से मंतव्य मांगा गया है, जिनमें से सात विभागों की रिपोर्ट आ चुकी है।
अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। कोर्ट ने कहा कि कानून की स्पष्ट पालना जरूरी है और ग्रामसभा की अनुमित के बिना नीलामी करना पेसा एक्ट का उल्लंघन है। इस निर्णय से राज्य में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पर प्रत्यक्ष असर पड़ेगा और ग्रामसभा अधिकारों की रक्षा होगी।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली बाल श्रम रोकने की शपथ

12 Jun 2026 | 11:01 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग, बिहार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए अपने स्तर से जागरूकता बढ़ाने, जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करने और बच्चों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को प्रभावित करता है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित .

see more..

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सहकारिता विभाग में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

12 Jun 2026 | 10:58 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सहकारिता विभाग में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सचिव, सहकारिता विभाग, अभय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम के विरुद्ध सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।.

see more..

सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण मुक्ति को लेकर जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

12 Jun 2026 | 10:55 PM

लखीसराय,12 जून (वार्ता) बिहार में लखीसराय के जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण निष्कासन, दुर्घटना नियंत्रण तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।.

see more..

संपत्ति अर्जित करने में नियमों की अनदेखी अनुशासनिक कार्रवाई का होगा आधारः अपर मुख्य सचिव

12 Jun 2026 | 10:49 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत विभागीय जांच निदेशालय के मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आचार संहिता के अनुसार किसी भी सरकारी सेवक के खुद का संपत्ति अर्जित करने और उस संपत्ति का सरकार को प्रतिवेदन देने संबंधी नियमों की अनदेखी ही अनुशासनिक कार्रवाई का आधार होगा। श्री सिंह ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर स्थित रेवेन्यू सर्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय की ओर से बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 के अनुप्रयोग संबंधी प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण सत्र में योजना एवं विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण व.

see more..

रोहतास :शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शराब के नशे में गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 10:43 PM

सासाराम, 12 जून (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन बीमार है, जिस कारण वह कई दिनों से अस्पताल में रोगी को नहीं देख रहे हैं। इसके बाद वह जब पीएससी परिसर में स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन के आवास पर पहुंचे तो वहां उनकी स्थिति नाजुक दिखाई दी।पीएससी प्रभारी काफी नशे में थे तथा उनके बिस्तर पर .

see more..