Monday, Sep 7 2026 | Time 01:54 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, समीक्षा बैठक में डीएम और एसएसपी ने कहा, ‘विधि- व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता’

पटना, 10 सितंबर (वार्ता) शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर विधि- व्यवस्था संधारण, भीड़- प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पूजा आयोजन की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिये सभी संबंधित विभागों, पुलिस पदाधिकारियों, नगर निकायों और पूजा समितियों को स्पष्ट दिशा- निर्देश जारी किये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है और सभी अधिकारी सजग, सतर्क और सक्रिय रहें।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कहा कि सभी एसडीओ और एसडीपीओ संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके का जायजा लें। थानाध्यक्ष सभी पंडालों का निरीक्षण करेंगे और जुलूसों के साथ एस्कॉर्ट पार्टी चलायी जायेगी। क्विक रिस्पॉन्स टीम और क्विक मेडिकल रिस्पॉन्स टीम की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी। पूजा आयोजन से पूर्व शत- प्रतिशत अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) अनिवार्य है। पंडाल निर्माण आपदा प्रबंधन गाइडलाइंस और अग्निशमन मानकों के अनुरूप हो। डीजे, आतिशबाजी एवं आपत्तिजनक स्लोगन/कार्टून पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। वहीँ मूर्ति विसर्जन केवल कृत्रिम तालाबों में होगा। नदी, नहर या प्रवाह में विसर्जन पूर्णतः वर्जित किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि पूजा के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, आपात कॉल बॉक्स जैसी स्मार्ट सिटी तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जायेगा। भीड़ नियंत्रण के लिये महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग कतारें, ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर, मेडिकल कैंप और साफ- सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निगम एवं नगर परिषद द्वारा सफाई, प्रकाश एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की जायेगी।
उन्होंने कहा कि नाव संचालन के लिए नावों का निबंधन, नाविकों की सूची और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। गांधी मैदान समेत जिले के अन्य स्थानों पर आयोजित रावण वध कार्यक्रम के लिये विशेष सतर्कता और प्रशासनिक तैनाती सुनिश्चित करें। लाउडस्पीकर के लिये अनुमंडल पदाधिकारी से पूर्व अनुमति आवश्यक है और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक पूर्ण रूप से इसपर प्रतिबंध है। साथ ही शांति समिति की बैठक प्रत्येक अंचल/ अनुमंडल स्तर पर अनिवार्य रूप से आयोजित की जायेगी। इसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सिविल सोसाइटी को शामिल किया जायेगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ‘किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीओ व एसडीपीओ की होगी। विधि-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी।‘
इस बैठक में जिला स्तरीय और क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी, पीएचईडी, विद्युत विभाग, दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि, फायर विभाग, सिविल सर्जन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
नीरज
वार्ता
More News

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग से सहयोग की अपेक्षा : मिथिलेश तिवारी

06 Sep 2026 | 8:59 PM

पटना, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार कोव राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा को संस्कार से जोड़ने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से सहयोग का आग्रह किया है।.

see more..

सुपौल में सात किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:28 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सात किलोग्राम गांजा और 27 हजार रुपये नकद बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना में राज्य स्तरीय किन्नर महोत्सव का आयोजन, कला और प्रतिभा को मिला सम्मानजनक मंच

06 Sep 2026 | 8:21 PM

पटना, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को राज्य स्तरीय किन्नर महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नर समुदाय के कलाकारों ने नृत्य, संगीत और लोक कला की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। .

see more..