Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:37 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण : ट्रक के नदी में गिरने से चालक और सहचालक घायल

छपरा, 11 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक ट्रक के नदी में गिर जाने से चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227(ए) पर चैनपुर चरिहारा गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर घोघोड़ी नदी में गिर गया इस घटना में सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के वीरती गांव निवासी ट्रक चालक मंजीत यादव तथा सहचालक घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

नीतीश कुमार का 20 वर्षों का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, संकल्प और व्यापक सामाजिक बदलाव की प्रेरक गाथा है :अंजुम आरा

11 Apr 2026 | 4:22 PM

पटना 11 अप्रैल (वार्ता) जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल सत्ता का अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और व्यापक सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक गाथा है।.

see more..

बिहार ऑनलाइन स्व-कर निर्धारण दो अंतिम पटना

11 Apr 2026 | 4:16 PM

वर्तमान में पटना नगर निगम क्षेत्र में लगभग 3.06 लाख संपत्तियां पंजीकृत हैं। पिछले वर्षों में पटना के तेजी से हुए विस्तार, सड़कों की श्रेणी के पुनर्निर्धारण एवं संपत्तिधारकों की ओर से किए गए सेल्फ असेसमेंट के मद्देनजर पटना नगर निगम द्वारा बिजली कनेक्शन के आधार पर सभी आवासीय एवं गैर-आवासीय संपत्तियों का सर्वे एवं असेसमेंट किया जाएगा। साथ ही, ऐसे संपत्तिधारकों पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सेल्फ एसेसमेंट के दौरान गलत जानकारी दी है।.

see more..

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन स्व-कर निर्धारण प्रक्रिया शुरू

11 Apr 2026 | 4:15 PM

पटना,11 अप्रैल (वार्ता) पटना नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्व-कर निर्धारण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। .

see more..

सारण : ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दो युवकों की मौत

11 Apr 2026 | 4:09 PM

छपरा, 11 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भट्ठा गांव निवासी सलीम मियां का पुत्र अली हुसैन (22) तथा उमाशंकर बीन का पुत्र श्याम सुंदर बीन (16) गेहूं लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दोनों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

आईजीआईएमएस में पहली बार रोबोटिक रैडिकल कोलेसिस्टेक्टॉमी सफलतापूर्वक सम्पन्न

11 Apr 2026 | 4:05 PM

पटना, 11 अप्रैल (वार्ता) इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने बिहार में पहली बार गॉल ब्लैडर कैंसर के लिए रोबोटिक रैडिकल कोलेसिस्टेक्टॉमी सफलतापूर्वक की।.

see more..