Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:53 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सोशल साइट पर प्रधानमंत्री की मां का झूठा वीडियो कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है:अनामिका

पटना, 12 सितंबर (वार्ता) बिहार विधानपरिषद की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री अनामिका सिंह पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) से बनाये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का वीडियो कांग्रेस की ओर से सोशल साइट पर पोस्ट किये जाने से पार्टी का चरित्र फिर से उजागर हो गया है।
श्रीमती पटेल ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महिला नेत्रियों की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की संस्कृति को भूल गयी है, जिसमें महिलाओं का सम्मान बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री की माता के शब्दों के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, वह सर्वथा निंदनीय है और देश की जनता उसे समझ रही है।

भाजपा की नेत्री ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका परिवार शुरू से महिलाओं का अपमान करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री यादव के भाई तेजप्रताप ने दो महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की है। एक को उन्होंने धोखे में रख कर शादी की और दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहे।
शैलेश प्रेम
जारी वार्ता
More News

सभी जिलों में दंगा निरोधक दस्ता का गठन

19 Aug 2026 | 5:38 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)राज्य में किसी तरह के दंगा या हंगामा या उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला स्तर पर दंगा निरोधी दस्ता के गठन का फैसला लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से जिला एंटी राइट फोर्स (डीएआरएफ) के गठन से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें चयनित सभी स्तर के पुलिस कर्मियों का खासतौर से प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी जिलों में गठित इस दस्ता का कार्य विधि-व्यवस्था को स्थापित करने से लेकर संवेदनशील परिस्थितियां, सांप्रदायिक तनाव, हिंसात्मक प्रदर्शन, सड़क जाम, सरकारी संपत्ति पर हमला, भीड़ नियंत्रण समेत ऐसी अन्य आकास्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला और अनुमंडल स्.

see more..

एल्सटॉम और एमईएलपीएल ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में किया सकारात्मक योगदान

19 Aug 2026 | 5:34 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता) रेलवे और परिवहन क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी एल्सटॉम और भारतीय रेलवे का संयुक्त उपक्रम, मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राईवेट लिमिटेड (एम.ई.एल.पी.एल) के प्रबंध निदेशक (एमडी)विवेक गर्ग ने बुधवार को कहा कि संस्थान ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दिया है। .

see more..

अरवल : बिजली करंट से मां-बेटे की मौत

19 Aug 2026 | 5:33 PM

अरवल, 19 अगस्त (वार्ता) बिहार में अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हरे राम शर्मा की पत्नी सीमा देवी (50) और उसके पुत्र शुभम कुमार (19) के रूप में हुई है। .

see more..

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक से मिला

19 Aug 2026 | 5:24 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना स्थित मुख्य महाप्रबन्धक अनुराग जोशी के कार्यालय कक्ष में उनसे मिला । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबन्धक के साथ राज्य में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास तथा इसमें बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया ।.

see more..

जेएसएससी-सीजीएल से चयनित कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, बारिश में भी प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे

19 Aug 2026 | 5:24 PM

रांची, 19 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार की ओर से वर्ष 2014 से अब तक आयोजित जेएसएससी और जेपीएससी की कई परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद जेएसएससी सीजीएल के जरिए चयनित होकर विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।.

see more..