Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र से 227 करोड़ की राशि तत्काल जारी करने की मांग की

रांची, 12सितम्बर (वार्ता) झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लंबित ₹2,27,65,65,128/- की राशि तुरंत जारी करने के लिए पत्र भेजा है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह राशि राज्य में लाखों गरीब और जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सीधे गरीब जनता से जुड़ी है, लेकिन केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण झारखंड के गरीब परिवारों को समय पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीलर कमीशन, परिवहन और हैंडलिंग चार्जेज़ का भुगतान कई महीनों से रुका हुआ है, जिसके कारण आपूर्ति कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और राज्य भर में धरना-प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया, "यह केवल वित्तीय अड़चन नहीं है, बल्कि पूरे खाद्य आपूर्ति तंत्र पर गंभीर संकट है। अगर केंद्र सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाया तो जन वितरण प्रणाली बाधित हो सकती है, जिससे करोड़ों गरीब परिवार प्रभावित होंगे।"
डॉ. अंसारी ने केंद्र सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले भी कई बार केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राशि जारी नहीं हुई तो वे स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मिलकर मामला उठाएंगे।
मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड की जनता ने हमेशा केंद्र सरकार पर भरोसा किया है और इसे टूटने नहीं दिया जाएगा।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

शिवहर में मां-बेटी को गोली मारी, चार गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 12:44 PM

शिवहर, 06 सितंबर (वार्ता)। बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।.

see more..

गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर की स्थिति को लेकर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

06 Sep 2026 | 12:42 PM

पटना, 06 सितंबर (वार्ता)गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं गांधी घाट पर जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने के बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। इसका प्रभाव अगले एक से तीन दिनों तक हाथीदह एवं उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है तथा यह हाथीदाह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है। अतः बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार जिले के गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। .

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, सात सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद

06 Sep 2026 | 11:51 AM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।.

see more..

ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

06 Sep 2026 | 11:32 AM

पटना, 06 सितंबर (वार्ता)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने को लेकर विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल 15 सितंबर को सभी जिलों के राजस्व कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सभी अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारियों से राजस्व संबंधी कार्यों तथा ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों को समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।.

see more..

राज्यपाल ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक, जेएमएम-कांग्रेस-भाजपा के कार्यक्रम स्थगित

06 Sep 2026 | 10:06 AM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक जताया है।.

see more..