Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:07 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पलामू में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

रांची, 13 सितंबर (वार्ता) झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली ट्रेलर वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आज मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन के साथ शराब की पूरी खेप जप्त कर ली है। यह कार्रवाई को छतरपुर थाना क्षेत्र में की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर अवैध शराब की बड़ी खेप जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नागालैंड नंबर के ट्रेलर वाहन (संख्या एन एल01L6869) को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने वाहन में पुट्टी लदे होने की बात कही, लेकिन पुलिस को शक हुआ और वाहन को थाना परिसर लाया गया। तलाशी के दौरान ट्रेलर से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब कार्टून के रूप में भारी मात्रा में बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि जब वाहन के दस्तावेज और पंजीयन की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी से कराई गई तो वाहन का पंजीयन और चेसिस नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे थे। इसके अलावा चालक और वाहन मालिक शराब की खेप से जुड़े किसी भी तरह के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। लिहाजा, वाहन और शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर छतरपुर थाना में कांड संख्या 184/25 दर्ज किया गया है। यह मामला बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(A) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के मेवात जिले के ताउडू थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासी रिजवान (उम्र 25 वर्ष, पिता इस्राईल) के रूप में की गई है।
बरामद शराब में बडवाइजर मैग्नम स्ट्रॉन्ग बीयर, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर और रॉयल कैरेज ब्रांड की हजारों बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पलामू पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है ताकि जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पटना में मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर, हेरोइन, हथियार और शराब बरामद

10 Jun 2026 | 7:18 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी (सोरंगपुर) से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि.

see more..

सारण: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:17 PM

छपरा, 10 जून(वार्ता) बिहार में सारण जिले के नगरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम से ग्रामीण संपर्कता को मिल रही मजबूती

10 Jun 2026 | 7:10 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में जलजमाव, कटाव तथा बढ़ते यातायात दबाव से ग्रामीण सड़कों को होने वाली संभावित क्षति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व से निर्मित सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।.

see more..

अमेज़न वेब सर्विसेज और जीविका की संयुक्त कार्यशाला में क्लाउड मॉडर्नाइजेशन और एआई पर चर्चा

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)अमेज़न वेब सर्विसेज एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कर्मियों के लिए क्लाउड मॉडर्नाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नवाचार एवं माइग्रेशन स्ट्रेटेजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, क्लाउड कंप्यूटिंग, नवाचार तथा डिजिटल परिवर्तन के नवीनतम आयामों से अवगत कराना था। इस दौरान अमेज़न वेब सर्विसेज के विशेषज्ञों द्वारा क्लाउड-आधारित प्रणालियों के आधुनिकीकरण, स्केलेबिलिटी, दक्षता एवं सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले बारह वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं: मिथिलेश तिवारी

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। .

see more..