Monday, Sep 7 2026 | Time 11:59 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जिनकी सरकार में अपराध ‘खेल’ बन गया था, आज वही दे रहे हैं कानून-व्यवस्था पर ज्ञान : नितिन नवीन

पटना, 13 सितंबर (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने शनिवार को विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जिनके राज में बिहार का हर कोना अपराध से कराह रहा था, वही लोग आज कानून-व्यवस्था पर उपदेश देने निकले हैं।
श्री नवीन ने बयान जारी कर कहा कि लालू-राज के दौरान अपहरण उद्योग बन चुका था। नौजवानों, व्यापारियों और किसानों का दिन-दहाड़े अपहरण होता था और फिरौती की रकम वसूली जाती थी। गांव-गांव से लेकर शहरों की गलियों और बाज़ारों तक में डकैती और लूट की घटनाएँ आम थीं। उस दौर में सड़कों पर निकलना महिलाओं के लिए असुरक्षित और व्यवसायियों के लिए भयावह माना जाता था।
मंत्री ने कहा कि अपराधी-राजनेता गठजोड़ के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका निष्क्रिय दर्शक जैसी हो गई थी और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण हासिल था। हत्या, बदला-लूट, रंगदारी, और नरसंहार जैसी घटनाएँ बार-बार होती रहीं और आम जनता खुद को असहाय महसूस करती रही। यही था वह “जंगल राज”, जिसका खौफ़ बिहार ने झेला।
मंत्री श्री नवीन ने कहा कि जो लोग अपराध और ‘जंगल राज’ की मिट्टी में खेल-कूद कर बड़े हुए हैं, वही आज कानून-व्यवस्था पर ज्ञान देने निकले हैं। जनता ऐसे दोहरे चरित्र को भली-भांति पहचानती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ तर्क और आलोचना ही पर्याप्त नहीं बदलाव दिखाने वाले कामों की ज़रूरत है। वह समय याद रखना भी जरूरी है जब 2005 से पहले बिहार में न तो सुरक्षित सड़क थी, न बिजली का भरोसेमंद जाल, और न ही पर्याप्त रोज़गार के अवसर। उस दौर की अनिश्चितता और पलायन ने हर बिहारी के सपनों को ठेस पहुँचाई थी।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

रोहतास : आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में किशोर घायल, छह गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 10:41 AM

सासाराम, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।.

see more..

रोहतास : महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

07 Sep 2026 | 10:30 AM

सासाराम,07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है। मणि भूषण कुमार अविवाहित थे और ननकी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे।.

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची विश्वविद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित

06 Sep 2026 | 10:22 PM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा शोक है। .

see more..

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..