Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:23 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया ग्लास ब्रिज और जू सफारी का भ्रमण

राजगीर ,13 सितम्बर (वार्ता) बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शनिवार को नालंदा स्थित राजगीर के ग्लास ब्रिज और जू सफारी का भ्रमण किया।
मंत्री श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि राजगीर के विकास की गाथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने लिखी है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
डॉ. कुमार ने सफारी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए प्रख्यात चिकित्सकों का स्वागत किया और उन्हें राजगीर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, और राजगीर जू सफारी इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। यहां बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण जैसे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में संरक्षित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि राजगीर जू सफारी एशिया का पहला जू सफारी है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इसका निर्माण इस दृष्टिकोण से किया गया है कि पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों का विस्तार और वैश्विक स्तर पर राजगीर की पहचान और मजबूत हुई है।
ग्लास ब्रिज का जिक्र करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं बल्कि आसपास की पर्वतीय श्रृंखलाओं और हरियाली से भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने इसे सुरक्षित और आकर्षक बनाने में विशेष ध्यान दिया है, जिससे यह देश-विदेश के पर्यटकों का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि राजगीर का महत्व केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है। यह स्थल बौद्ध, जैन और मगध साम्राज्य की गौरवशाली परंपरा से भी जुड़ा हुआ है।
प्रेम
वार्ता
More News

समस्तीपुर : राज चकबहाउद्दीन ग्राम पंचायत का मुखिया एक लाख बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:35 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को समस्तीपुर जिले में राज चकबहाउद्दीन ग्राम पंचायत के मुखिया सियाराम राय को एक लाख बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी अब्दुल मन्नान ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुखिया एवं पंचायत सचिव सियाराम राय के द्वारा उन्हें निलंबन से मुक्त करने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।.

see more..

पटना में मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर, हेरोइन, हथियार और शराब बरामद

10 Jun 2026 | 7:18 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी (सोरंगपुर) से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि.

see more..

सारण: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:17 PM

छपरा, 10 जून(वार्ता) बिहार में सारण जिले के नगरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम से ग्रामीण संपर्कता को मिल रही मजबूती

10 Jun 2026 | 7:10 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में जलजमाव, कटाव तथा बढ़ते यातायात दबाव से ग्रामीण सड़कों को होने वाली संभावित क्षति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व से निर्मित सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।.

see more..

अमेज़न वेब सर्विसेज और जीविका की संयुक्त कार्यशाला में क्लाउड मॉडर्नाइजेशन और एआई पर चर्चा

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)अमेज़न वेब सर्विसेज एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कर्मियों के लिए क्लाउड मॉडर्नाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नवाचार एवं माइग्रेशन स्ट्रेटेजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, क्लाउड कंप्यूटिंग, नवाचार तथा डिजिटल परिवर्तन के नवीनतम आयामों से अवगत कराना था। इस दौरान अमेज़न वेब सर्विसेज के विशेषज्ञों द्वारा क्लाउड-आधारित प्रणालियों के आधुनिकीकरण, स्केलेबिलिटी, दक्षता एवं सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।.

see more..