Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:31 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, डीजीपी नियुक्ति को बताया अवैध कदम

रांची, 13सितम्बर (वार्ता) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर पुलिस प्रशासन को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। श्री मरांडी ने आज यहां कहा कि सत्ता की कुर्सी बचाने और भ्रष्टाचार को ढकने के लिए सरकार ने संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई हैं। राज्य सरकार ने जबरन रिटायर्ड अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर बैठा रखा है, जबकि न तो यूपीएससी और न ही भारत सरकार उन्हें मान्यता देती है। उन्होंने कहा कि गुप्ता सेवा निवृत्ति की आयु पार कर चुके हैं और फिलहाल सशर्त वेतन पा रहे हैं, जो न्यायालय के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा।
श्री मरांडी ने बताया कि 17 वरिष्ठ डीएसपी के प्रमोशन की प्रक्रिया महीनों से अटकी हुई है। यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को बैठक में शामिल करने से इनकार किया और इसके चलते पूरी बैठक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की मनमानी से पुलिस बल का मनोबल और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी?
श्री मरांडी ने हेमंत सरकार और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसीबी मुख्यमंत्री के दबाव में आकर उनके “काले कारनामों” को दबाने में जुटा है। हाल ही में हुई घटनाओं ने साबित कर दिया है कि पूरी मशीनरी को भ्रष्टाचार के बचाव में झोंक दिया गया है।
श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने डीजीपी की कुर्सी को सुरक्षा कवच बना लिया है ताकि उनके काले कारनामे सामने न आएं और वे जेल से बच सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि डीजीपी कोई खिलौना नहीं, बल्कि संवैधानिक पद है।उन्होंने चेतावनी दी कि जनता और संविधान दोनों मिलकर मुख्यमंत्री की इस मनमानी का जवाब देंगे।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

डॉ.प्रेम कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दी

06 Feb 2026 | 9:31 PM

पटना, 06 फरवरी (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की शानदार जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। .

see more..

‘हर घर नल का जल’ योजना में लापरवाही बरतने के मामले में दो कार्यपालक अभियंता निलंबित

06 Feb 2026 | 9:25 PM

पटना, 06 फरवरी (वार्ता) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने ‘हर घर नल का जल’ योजना में लापरवाही बरतने के मामले में दो कार्यपालक अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।.

see more..

महिला कबड्डी लीग के चयन ट्रायल में उमड़ी खिलाडियों की भीड़

06 Feb 2026 | 9:21 PM

पटना, 06 फरवरी (वार्ता) पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में शुक्रवार को द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। .

see more..

भारत कृषि प्रधान देश, हमारी सभ्यता की जड़ें खेत-खलिहानों और विविध खाद्य परंपराओं में निहित: डॉ.प्रेम कुमार

06 Feb 2026 | 9:07 PM

पटना, 06 फ़रवरी (वार्ता )बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारत सदियों से कृषि प्रधान देश रहा है और हमारी सभ्यता की जड़ें खेत-खलिहानों और हमारी विविध खाद्य परंपराओं में निहित हैं।.

see more..

जीविका ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया आयोजन

06 Feb 2026 | 9:06 PM

बक्सर, 06 फरवरी (वार्ता) बिहार में बक्सर जिले के चौगाई प्रखंड में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) ने शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया। .

see more..