Sunday, Sep 6 2026 | Time 04:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


महागठबंधन के पास एनडीए की चट्टानी एकता का कोई तोड़ नहीं :उमेश

पटना, 13 सितम्बर (वार्ता) बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि स्वार्थ की बुनियाद पर खडे़ महागठबंधन के पास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की चट्टानी एकता का कोई तोड़ नहीं है।
श्री कुशवाहा ने रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वार्थ की बुनियाद पर खडे़ महागठबंधन के पास एनडीए की चट्टानी एकता का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तरीय एनडीए सम्मेलनों में ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे पांचों घटक दलों के कार्यकर्ताओं का उमड़ता सैलाब इस बात का स्पष्ट द्योतक है कि आगामी चुनाव में विपक्ष की पूरी तरह से सफाया होना तय है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करने और भावी पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए 2025 में 225 का लक्ष्य प्राप्त कर नरेन्द्र मोदी-नीतीश कुमार की जोड़ी को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद से श्री कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुख नीतियों के माध्यम से बिहार को एक नए स्वरूप में संवारा है।
श्री कुशवाहा ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें गरीबी के बाहर निकालने में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट तक की मुफ्त बिजली योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन यापन में सहूलियत प्रदान कर रही है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक सही और सटीक रूप में पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार की नीति का कोई मुकाबला नहीं है और उनकी नीयत में कोई खोट नहीं है।
प्रेम
वार्ता
More News

लखीसराय में बनेगा 50 लाख डोज सालाना क्षमता वाला फ्रोजन सीमेन स्टेशन

05 Sep 2026 | 9:38 PM

लखीसराय, 05 सितंबर(वार्ता)बिहार में पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता सुधारने और दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए लखीसराय जिले में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन स्थापित किया जाएगा। चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में प्रस्तावित परियोजना स्थल का शनिवार को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने निरीक्षण किया। स्टेशन में प्रतिवर्ष 50 लाख डोज सीमेन के उत्पादन की क्षमता विकसित करने की योजना है। इसमें सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के उत्पादन पर विशेष जोर रहेगा।.

see more..

शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

05 Sep 2026 | 9:33 PM

पटना, 05 सितंबर (वार्ता)हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। शिक्षक दिवस हमें शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है।.

see more..

जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन

05 Sep 2026 | 9:28 PM

सहरसा, 05 सितंबर (वार्ता)युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्कूल मैदान, सहरसा में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, सहरसा दीपेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।.

see more..

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

05 Sep 2026 | 9:22 PM

सुपौल, 05 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी मनु कुमार स्कूटी से जा रहा था।इस दौरान एनएच-327 पर सुकुमार गांव के समीप एक बस को ओवरटेक करने के क्रम में वह बस की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में मनु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।.

see more..

झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

05 Sep 2026 | 9:18 PM

रांची, 05 सितंबर (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..