Tuesday, Jul 14 2026 | Time 21:07 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सेवा से बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा बहाल करे सरकार : भाकपा

पटना, 14 सितंबर (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने रविवार को आंदोलनरत विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की मांगों का समर्थन किया है एवं राज्य सरकार से सेवा से बर्खास्त किये गए संविदा कर्मियों की पुर्नबहाली की मांग की है। भाकपा राज्य सचिव श्री पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि आंदोलनरतकर्मियों की सभी मांगे जायज है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्तर से हस्तक्षेप करे और सभी माँगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर बर्खास्त किये गये संविदाकर्मियां को बहाल करे।
श्री पांडेय ने कहा कि चुनावी साल में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी खजाना खोल दिया है तो दूसरी तरफ संविदाकर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है। बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाने के लिए विवश हैं। वहीं जिन्हें अपने ही राज्य में रोजगार मिला हुआ है उसे बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल सैंपल सर्वे आर्गेनाइजेशन के अनुसार बिहार से पलायन करने वालों में 55 प्रतिशत पुरुष नौकरी तथा रोजगार के लिए पलायन करते हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय पैमाने पर देखे तो देश में कुल पलायन में रोजगार के लिये 15.8 प्रतिशत बिहार से पलायन होता है जबकि राष्ट्रीय औसत 6.1 प्रतिशत है। बिहार से पलायन करने वालों में ओबीसी से 58 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जनजाति से 36 प्रतिशत है। इसलिए सरकार संविदाकर्मियों को बर्खास्त करने के बजाय उनकी माँगों को माने और बर्खास्त करने का आदेश वापस लें।
प्रेम
वार्ता
More News

बांकीपुर से रिश्ता राजनीति का नहीं, परिवार का है : नितिन नवीन

14 Jul 2026 | 8:44 PM

पटना, 14 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार का है। श्री नवीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है और अब पार्टी ने जिस विश्वास के साथ युवा कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, उसी विश्वास के साथ बांकीपुर की जनता उन्हें भी भरपूर आशीर्वाद देगी।.

see more..

बेटियों की सुरक्षा पर समझौता नहीं: तुपुदाना कांड में न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी भाजपा महिला मोर्चा

14 Jul 2026 | 8:19 PM

रांची, 14 जुलाई (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य एवं अमानवीय घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। .

see more..

डीएमएफटी फंड में 3,700 करोड़ जमा होने के बावजूद चाईबासा में खदान इलाकों की तस्वीर नहीं बदलना दुर्भाग्यपूर्ण : बाबूलाल मरांडी

14 Jul 2026 | 8:18 PM

रांची, 14 जुलाई (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के सदुपयोग नहीं होने को लेकर घोर नाराजगी जताई है।.

see more..

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

14 Jul 2026 | 8:16 PM

रांची, 14 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। .

see more..

सरकारी बोर्ड उखाड़ने से रोकने पर देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या की

14 Jul 2026 | 8:16 PM

मधुबनी, 14 जुलाई (वार्ता)बिहार के मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बलांट गांव के मनटोला में सरकारी सड़क निर्माण का बोर्ड उखाड़ने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतका की पहचान बलांट गांव निवासी रामबली पासवान की पत्नी दामो देवी के रूप में हुई है। उसका देवर त्रिबलि पासवान सोमवार रात गांव में लगे सड़क निर्माण के सरकारी बोर्ड को उखाड़ रहा था। दामो देवी ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पास में रखी कुदाल के बेंट से उनके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उनक.

see more..