Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री: सम्राट

पटना, 14 सितंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। श्री चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि श्री मोदी जब भी बिहार आते हैं,वे राज्य को विकास के लिए आर्थिक पैकेज या करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देते हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और सीमांचल की धरती से विकास को उड़ान के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी इसी मौके पर होगी। इससे सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2015 में पहली बार बिहार को 1.65 लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। वे 50 बार से ज्यादा इस राज्य की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके साथ ही भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आई एंड डी, पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र , अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे । उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का यह नया टर्मिनल बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। ये राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट है। इसके साथ ही वह सीमांचल के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से लैस सीमेन सुविधा का बड़ा लाभ देंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है, जो ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी एवं एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
श्री चौधरी ने बताया कि बिहार में रेल संपर्क को मजबूती देने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को पीएम गृह प्रवेश कराएंगे। बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का भी वितरण किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे में सीमांचल और आसपास के जिलों को नई रेल सेवाओं की भी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वो रवाना करेंगे।
श्री चौघरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेज हुआ है। इसे जनता देख रही है और बदलाव को महसूस कर रही है, इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए)की सरकार को ही सेवा का अवसर देगी।
प्रेम
वार्ता
More News

पहलगाम की बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता :विजय कुमार सिन्हा

22 Apr 2026 | 3:10 PM

पटना, 22 अप्रैल (वार्ता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना की पहली बरसी पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई बर्बरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। .

see more..

वर्ष 2023 में विपक्ष ने भाजपा का साथ देकर महिला आरक्षण विधेयक पास कराया लेकिन सरकार की नियत में खोट था: रितु चौधरी

22 Apr 2026 | 3:05 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता)कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने केंद्र सरकार पर देश की महिलाओं को बरगलाने और देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाया गया था जिसे विपक्ष द्वारा गिराया गया।.

see more..

रांची के पंडरा हत्याकांड के आरोपी सत्यम पाठक से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

22 Apr 2026 | 3:04 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक और पुलिस टीम के बीच बुधवार सुबह जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। .

see more..

झारखंड के स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलो का बम निष्क्रिय, टला बड़ा हादसा

22 Apr 2026 | 3:02 PM

रांची, 22 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम आज सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।.

see more..

जहानाबाद : ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर, दो युवकों की मौत

22 Apr 2026 | 2:59 PM

जहानाबाद, 22 अप्रैल (वार्ता) बिहार में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो रिक्शा और कार के बीच हुयी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।.

see more..