Sunday, Jun 7 2026 | Time 14:00 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


------------------

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस- राजद के शासनकाल में अपराध की चर्चा करते हुए कहा कि राजद के दौर में बिहार में हो रहे खुलेआम हत्या बलात्कार और फिरौती जैसे अपराधों की सबसे बड़ी भुक्तभोगी बिहार की माताएं, बहनें और यहां की महिलाएं थीं । उन्होंने कहा कि उस दंश को झेल चुकी इन्हीं महिलाओं ने कांग्रेस और राजद को बीते दो दशक से बिहार की सत्ता से बाहर रखा है । महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की वजह से यही महिलाएं अब लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए महिलाएं बड़ी क्रांति कर रही हैं, खासकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में यहां जीविका दीदी अभियान की सफलता अद्भुत है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा बन सकती है ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रुपये का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड महिलाओं के लिए जारी किया गया है । यह राशि क्लस्टर लेवल फेडरेशन तक पहुंचेगी जहां से गांव गांव के स्वयं सहायता समूहों को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को अपना सामर्थ्य बढ़ाने का अवसर मिलेगा ।
श्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर सिर्फ अपने परिवार की चिंता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग कभी गरीबों के परिवार की चिंता नहीं करेंगे।
गरीबों को अपना परिवार बताते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है जबकि राजद-कांग्रेस के लोग केवल अपने परिवार का साथ और अपने ही परिवार का विकास के सिद्धांत पर चलते है ।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के खर्च और बचत की चिंता करते हुए वर्तमान कर प्रणाली में सुधार किया जिससे गरीबों को राहत मिलेगी ।
उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से देश में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एकदम कम हो जाएगी, जिससे रोजमर्रा की चीजों पर होने वाले खर्च में काफी कमी आएगी । उन्होंने कहा कि गरीबों की चिंता करते हुए उनकी सरकार ने आम वर्ग की भलाई के लिए कर प्रणाली में सुधार कर दैनिक कार्य में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर कीमत कम कर दी है।
आजादी की लड़ाई में पूर्णिया की भूमिका की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यहां की संतानों ने अंग्रेजों को भारत की जो ताकत दिखाई थी, वैसी ही ताकत फिर ऑपरेशन सिंदूर में देखने को मिली और इसी लड़ाई में पूर्णिया के जवान बेटों की भी बड़ी भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब बिहार में प्रगति थी, देश में भी खुशहाली थी । उन्होंने कहा कि चाहे देश की रक्षा हो या देश का विकास, बिहार की प्रगति की उसमे बड़ी भूमिका होगी ।
श्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के अभियान को गति देने के लिए उनकी सरकार ने कई परियोजनाओं को लागू किया है किंतु राज्य के विकास की ये गति और प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है ।
श्री मोदी ने राजद और कांग्रेस को बिहार के पिछड़ेपन के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस मिट्टी को धोखा दिया आज वो ये मानने को तैयार ही
नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के विकासात्मक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसे कांग्रेस और राजद पचा नहीं पा रही है । पूर्णिया में बिहार के विकास के लिए लगभग 36000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि रेल एयरपोर्ट बिजली पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी।
प्रधानमंत्री ने पिछड़े को प्राथमिकता, गरीब की सेवा पर बल देते हुए कहा कि दशहरा दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों से पहले पूर्णिया में 40000 से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिला, जिससे इन परिवारों के जीवन में खुशहाली आई है और जिदगी की नई शुरुआत हुई है । उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी बेघर व्यक्तियों को उनकी सरकार पक्का घर देगी।
रजनी/शैलेश
जारी वार्ता
More News

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अस्पताल पहुंचकर लिया स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के परिवार का हालचाल

07 Jun 2026 | 1:37 PM

रांची, 07 जून (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आज बेंगलुरु के सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल में एक ऐसा भावुक क्षण आया, जिसे मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा। .

see more..

रामगढ़ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

07 Jun 2026 | 1:36 PM

रामगढ़, 07 जून (वार्ता) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान रविवार की अहले सुबह रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ जिला की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। .

see more..

सारण में ट्रक से 80 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

07 Jun 2026 | 12:37 PM

छपरा, 07 जून (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मद्य निषेध विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर मांझी थाना पुलिस ने छपरा-बलिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए विशेष तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के 1013 कार्टन बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।.

see more..

सारण में छत ढलाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

07 Jun 2026 | 12:36 PM

छपरा, 07 जून (वार्ता) बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका लोहा टोला गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार (26) नैनी गांव में एक नए मकान की छत की ढलाई के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान गिट्टी, बालू और सीमेंट के मिश्रण से तैयार मसाला छत पर पहुंचाते समय वह मकान के बगल से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्स.

see more..

विनय कुमार बने केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

07 Jun 2026 | 11:40 AM

पटना,07 जून (वार्ता) केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के बिहार-झारखंड के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान हैं। मंत्रालय के उप सचिव डीएसएस श्रीनिवासा राव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल.

see more..