Monday, Jul 20 2026 | Time 02:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मंत्री को हिरासत में नहीं लिया तो दरभंगा की सडको पर चक्का जाम करेंगे: तेजस्वी

दरभंगा, 16 सितम्बर (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पत्रकार से मारपीट और गाली गलौज करने वाले बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यहीं अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि बिहार का भविष्य वर्तमान सरकार के हाथों में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने नगर विकास मंत्री के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि मंत्री पद की एक गरिमा होती है लेकिन संविधान से खिलवाड़ करने वाले मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे विनाशकारी लोग कैसे बिहार का विकास करेंगे।
राजद नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में आप समझ सकते हैं कि बिहार की जिम्मेवारी कैसे लोगों के हाथों में है। उन्होंने कहा कि यह 14 करोड़ बिहार वासियों का सवाल है, जहाँ रेवन्ना, प्रसन्ना के जैसे लोग महिला के साथ शोषण करते हैं। एक, दो नहीं तीन हजार महिलाओं के शोषण की बात है और यूपी में भी एक नेता ऐसे हैं जो महिला पहलवानों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की बात है कि ऐसे लोग ही प्रधानमंत्री के टीम में है, जो ओलंपिक में जाकर मेडल लाने वाली हमारी बहनों का शोषण करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि जाले विधानसभा के विधायक और मंत्री खुद नकली दवा का कारोबार करते है और पत्रकारों को गाली देते और पीटते हैं, ऐसे लोगों की जमात भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हैं।
इससे पहले राजद नेता बीती रात नगर विकास सह आवास मंत्री जीवेश कुमार द्वारा एक युट्यूबर की गई पिटाई और गाली देने के मामले को लेकर दरभंगा पहुंचे और पीडित युट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर से मिलकर घटना की बाबत पूरी जानकारी ली और स्वयं उसको साथ लेकर सिंहवारा थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।
श्री यादव ने कहा कि मंत्री जीवेश कुमार का मिडिया के साथ विवादों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जब भी मिडिया उनसे सवाल करता हैं, मंत्री जी भड़क जाते हैं। पहले सासाराम में भड़के, अब बीती रात दरभंगा में तो ऐसा भड़के की उन्होंने एक युटुबर की पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ डालें एवं मां बहन की गाली तक दी। उन्होंने के कहा कि यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी के साथ मंत्री द्वारा किया गया मारपीट एवं गाली गलौज बहुत दुखदाई है इस मामले को हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं और मामला केवल एफआईआर तक सीमित नहीं रहेगा । उन्होंने कहा कि मंत्री जी को हिरासत में नहीं लिया गया तो वह अपने समर्थको के साथ दरभंगा की सड़कों पर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस कानून से नहीं चलती है। यहां की पुलिस मंत्री और सरकार के निर्देश पर चलती है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए निष्पक्षता से जांच करें।
श्री यादव ने बिहार सरकार के नगर विकास सह आवास मंत्री जीवेश मिश्रा को आदतन अपराधी बताते हुए कहा कि इन्हें नकली दवा बेचने के जुर्म में दोषी करार देते हुए राजस्थान कोर्ट ने सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ माँ होती है और आम आदमी की माँ माँ नहीं होती हैं क्या? आखिर पत्रकार दिलीप सहनी की क्या गलती थी कि मंत्री ने उनके साथ गाली गलोच के बाद पिटाई भी की।
श्री यादव ने कहा कि पत्रकार का काम ही सवाल पूछना है। अगर मंत्री महोदय के पास सवालों का जवाब नहीं था तो चुप रहते, युट्यूबर के साथ मारपीट या गाली गलौज की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो जिले के तेनुघाट डेम पर मछली पकड़ने गए युवक की वज्रपात से मौत

19 Jul 2026 | 9:21 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया तेनुघाट डेम के किनारे मछली पकड़ने गए साडम केवट टोला के निवासी संतोष केवट की वज्रपात से हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। .

see more..

झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित

19 Jul 2026 | 9:20 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित की गई है।.

see more..

शहरी मतदाताओं के सहयोग के लिए 20 जुलाई को भी सभी शहरी मतदान केंद्रों पर आयोजित की गई है विशेष कैंप: के. रवि कुमार

19 Jul 2026 | 9:19 PM

रांची, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है इसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है। .

see more..

मोतिहारी में अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

19 Jul 2026 | 7:46 PM

मोतिहारी, 19 जुलाई (वार्ता) पूर्वी चंपारण पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला में संचालित एक अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। .

see more..

पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नीतीश

19 Jul 2026 | 7:36 PM

पटना, 19 जुलाई (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीतीश कुमार शनिवार को गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल) के स्थापना दिवस सह वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।.

see more..