Monday, Sep 7 2026 | Time 12:00 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से सीमांचल का विकास होगा : नीतीश

पूर्णिया, 15 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से सीमांचल का त्वरित विकास होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्णिया जिले के सिकन्दरपुर एसएसबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, रेलवे, एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि तथा पशुपालन क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास,शुभारंभ, गृह प्रवेश तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के लाभों का वितरण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरे देश के साथ-साथ बिहार के विकास लिए भी बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के द्वारा यहां से बिजली, रेलवे, नगर विकास एवं बाढ नियंत्रण से संबंधित 12 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है साथ ही चार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। केंद्रीय बजट से की गई घोषणाओं तथा सबसे बड़ी निवेशवाली पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना भी इसमें शामिल है।इन सभी विकास योजनाओं की लागत 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि श्री मोदी ने आज पूर्णिया हवाई अड्डा के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार बहुत पहले से प्रयास में थी लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के चलते यह काम जल्द पूरा हो गया। इस हवाई अड्डा के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ नये निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को पहले मिलनेवाली पेंशन की राशि 400 रुपये थी जो बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इसमें एक करोड़ 13 लाख लोगों को फायदा हो रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में सरकार ने तय किया था कि बिहार के युवाओं को दस लाख सरकारी नौकरी और दस लाख रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि दस लाख सरकारी नौकरी दे दी गई है और दस लाख रोजगार का लक्ष्य बढ़ कर 39 तक पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है आगामी पांच वर्षों में राज्य में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की थी। इसके बाद फरवरी 2025 के बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' के आयोजन का जिम्मा पहले छह राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है।
प्रेम/शैलेश
वार्ता
More News

रोहतास : आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में किशोर घायल, छह गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 10:41 AM

सासाराम, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।.

see more..

रोहतास : महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

07 Sep 2026 | 10:30 AM

सासाराम,07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है। मणि भूषण कुमार अविवाहित थे और ननकी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे।.

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची विश्वविद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित

06 Sep 2026 | 10:22 PM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा शोक है। .

see more..

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..