Monday, Sep 7 2026 | Time 02:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


फुलवारी शरीफ कांड : अभियुक्त को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का आदेश

पटना, 15 सितंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना में स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने आज जेल में बंद एक अभियुक्त से हिरासती पूछताछ के लिए उसे आठ दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का आदेश दिया।
एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिजीत कुमार की अदालत में एक आवेदन दाखिल कर एनआईए ने जेल में बंद अभियुक्त महबूब आलम उर्फ महबूब आलम नदवी से हिरासती पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने की प्रार्थना की थी । आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने 16 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक के लिए उपरोक्त अभियुक्त से हिरासती पूछताछ के लिए उसे सौंपने का आदेश काराधीक्षक को दिया है । एन आई ए ने बिहार के कटिहार जिले के निवासी इस अभियुक्त को किशनगंज जिले से गिरफ्तार करने के बाद इसी रविवार को जेल भेजा था।
गौरतलब है कि धार्मिक वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने के प्रयास के आरोपों में पटना में एक मुकदमा फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 827/ 2022 के रूप में दर्ज किया गया था। मामले में आतंकवादी गतिविधियों का पता चलने पर एनआईए ने इस मामले में अपनी प्राथमिकी आर सी 31/ 2022 रूप में दर्ज कर जांच की थी । इस मामले में 17 अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई जारी है।साथ ही मामले में पूरक अनुसंधान भी जारी है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग से सहयोग की अपेक्षा : मिथिलेश तिवारी

06 Sep 2026 | 8:59 PM

पटना, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार कोव राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा को संस्कार से जोड़ने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से सहयोग का आग्रह किया है।.

see more..

सुपौल में सात किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:28 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सात किलोग्राम गांजा और 27 हजार रुपये नकद बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना में राज्य स्तरीय किन्नर महोत्सव का आयोजन, कला और प्रतिभा को मिला सम्मानजनक मंच

06 Sep 2026 | 8:21 PM

पटना, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को राज्य स्तरीय किन्नर महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नर समुदाय के कलाकारों ने नृत्य, संगीत और लोक कला की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। .

see more..