Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:19 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


यूट्यूबर साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री जीवेश मिश्रा का पुतला फूंका

पटना, 16 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के समूह ने पटना के आयकर गोलंबर के पास यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जीवेश मिश्रा का पुतला फूंका।
मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय से निकल कर कार्यकर्ताओं का एक दल नारे लगते हुए पटना के आयकर गोलंबर पहुंचा और मंत्री श्री मिश्रा के साथ विरोध प्रकट करते हुए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी पुतला फूंक डाला।
गौरतलब हो कि मंत्री श्री मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूबर दिलीप सहनी की सवाल पूछने के एवज में अपने गृह क्षेत्र जाले विधानसभा क्षेत्र में गालीगलौज के साथ पिटाई की थी। इस संबंध में राजद नेता तेजस्वी यादव के जाने के बाद ही थाने में प्राथमिकी दर्ज हो पाई थी।
इस मामले में प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहे अरविंद कुमार सहनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के पत्रकार को इंसाफ दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संकल्पित हैं और स्वयं मंत्री पर एफआईआर दर्ज करवाने दरभंगा के सिंधवारा थाने गए थे। है। उन्होंने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है और बिना दबाव के थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाना भी मुश्किल है।
इस अवसर पर राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है और सरकार संज्ञान नही लेती है तो विपक्ष इस मुद्दे पर चुप्प नहीं बैठेगा।
इस प्रतिरोध के दौरान राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी, दिनेश पाल, उपेंद्रचंद्रवंशी, संजय बिंद, श्रीमती रेणु साहनी सहित सैकड़ो की संख्या में अति पिछड़ा समाज के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
शैलेश
वार्ता
More News

पटना में मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर, हेरोइन, हथियार और शराब बरामद

10 Jun 2026 | 7:18 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी (सोरंगपुर) से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि.

see more..

सारण: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:17 PM

छपरा, 10 जून(वार्ता) बिहार में सारण जिले के नगरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम से ग्रामीण संपर्कता को मिल रही मजबूती

10 Jun 2026 | 7:10 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में जलजमाव, कटाव तथा बढ़ते यातायात दबाव से ग्रामीण सड़कों को होने वाली संभावित क्षति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व से निर्मित सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।.

see more..

अमेज़न वेब सर्विसेज और जीविका की संयुक्त कार्यशाला में क्लाउड मॉडर्नाइजेशन और एआई पर चर्चा

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)अमेज़न वेब सर्विसेज एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कर्मियों के लिए क्लाउड मॉडर्नाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नवाचार एवं माइग्रेशन स्ट्रेटेजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, क्लाउड कंप्यूटिंग, नवाचार तथा डिजिटल परिवर्तन के नवीनतम आयामों से अवगत कराना था। इस दौरान अमेज़न वेब सर्विसेज के विशेषज्ञों द्वारा क्लाउड-आधारित प्रणालियों के आधुनिकीकरण, स्केलेबिलिटी, दक्षता एवं सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले बारह वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं: मिथिलेश तिवारी

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। .

see more..