Monday, Jul 20 2026 | Time 02:55 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी

पटना, 16 सितंबर (वार्ता)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी की राह आसान हो गई है।
विभाग की तरफ से अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित ई-मेल आईडी पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन दे चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष अभ्यावेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है।
गौरतलब है कि विभाग के पटना कार्यालय में भी बर्खास्तकर्मियों की भीड़ अपील अभ्यावेदन दाखिल करने के लिए उमड़ रही है। इससे पहले 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस पहल बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है। शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, वहीं यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है।
विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो जिले के तेनुघाट डेम पर मछली पकड़ने गए युवक की वज्रपात से मौत

19 Jul 2026 | 9:21 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया तेनुघाट डेम के किनारे मछली पकड़ने गए साडम केवट टोला के निवासी संतोष केवट की वज्रपात से हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। .

see more..

झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित

19 Jul 2026 | 9:20 PM

बोकारो, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए 16वीं जूनियर व सब-जूनियर बोकारो की टीम गठित की गई है।.

see more..

शहरी मतदाताओं के सहयोग के लिए 20 जुलाई को भी सभी शहरी मतदान केंद्रों पर आयोजित की गई है विशेष कैंप: के. रवि कुमार

19 Jul 2026 | 9:19 PM

रांची, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है इसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है। .

see more..

मोतिहारी में अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

19 Jul 2026 | 7:46 PM

मोतिहारी, 19 जुलाई (वार्ता) पूर्वी चंपारण पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला में संचालित एक अवैध मिनी कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। .

see more..

पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नीतीश

19 Jul 2026 | 7:36 PM

पटना, 19 जुलाई (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीतीश कुमार शनिवार को गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल) के स्थापना दिवस सह वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।.

see more..