Sunday, Jun 14 2026 | Time 21:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


यूट्यूबर के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री जीवेश मिश्रा का पुतला फूंका

पटना, 16 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के समूह ने पटना के आयकर गोलंबर के पास यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जीवेश मिश्रा का पुतला फूंका।
मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय से निकल कर कार्यकर्ताओं का एक दल नारे लगते हुए पटना के आयकर गोलंबर पहुंचा और मंत्री श्री मिश्रा के साथ विरोध प्रकट करते हुए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी पुतला फूंक डाला।
गौरतलब हो कि मंत्री श्री मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूबर दिलीप सहनी की सवाल पूछने के एवज में अपने गृह क्षेत्र जाले विधानसभा क्षेत्र में गालीगलौज के साथ पिटाई की थी। इस संबंध में राजद नेता तेजस्वी यादव के जाने के बाद ही थाने में प्राथमिकी दर्ज हो पाई थी।
इस मामले में प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहे अरविंद कुमार सहनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के पत्रकार को इंसाफ दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संकल्पित हैं और स्वयं मंत्री पर एफआईआर दर्ज करवाने दरभंगा के सिंधवारा थाने गए थे। है। उन्होंने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है और बिना दबाव के थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाना भी मुश्किल है।
इस अवसर पर राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है और सरकार संज्ञान नही लेती है तो विपक्ष इस मुद्दे पर चुप्प नहीं बैठेगा।
इस प्रतिरोध के दौरान राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी, दिनेश पाल, उपेंद्रचंद्रवंशी, संजय बिंद, श्रीमती रेणु साहनी सहित सैकड़ो की संख्या में अति पिछड़ा समाज के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
शैलेश
वार्ता
More News

बिहार सम्राट सोलर पैनल दो पटना

14 Jun 2026 | 8:38 PM

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व विद्युत भवन के चतुर्थ स्थल पर स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (राज्य भार प्रेषण केंद्र, पटना) का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में अधिकारियों ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में लगे डिस्प्ले पर पूरे बिहार में हो रहे रियल टाइम विद्युत कंजप्शन के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार विद्युत मानचित्र का भी अवलोकन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंगेर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा जिले से जुड़कर पीएम सूर्य घर बिजली योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान लाभा.

see more..

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य पूरा करें : सम्राट चौधरी

14 Jun 2026 | 8:37 PM

पटना, 14 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत आगामी 20 नवंबर तक राज्य के ढाई लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्रों के अधिष्ठापन (स्थापना) कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं सतत् ऊर.

see more..

झारखंड में बोकारो के नावाडीह पुलिस ने हथियार के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:06 PM

बोकारो, 14 जून (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना पुलिस ने हथियार के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

विकास और विरासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

14 Jun 2026 | 8:04 PM

रांची, 14 जून (वार्ता) झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम और ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुच्चू, ओरमांझी, रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय गृह रक्षा राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। .

see more..

वायुसेना विमान हादसे में शहीद जवानों को मंत्री श्रवण कुमार ने दी श्रद्धांजलि

14 Jun 2026 | 7:51 PM

पटना, 14 जून (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू )विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच वायुयोद्धाओं के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए एआईएएफएमसीसी के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत तथा दानिश आलम का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।.

see more..