Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:47 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जेएसएलपीएस के सीईओ ने की जिलेवार ऑनलाइन समीक्षा बैठक, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

रांची, 16 सितम्बर (वार्ता) झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जिला समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई।
इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के उप-विकास आयुक्त एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में जेएसएलपीएस के तहत संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा हुई। विशेष रूप से सामाजिक सशक्तिकरण एवं संस्थागत निर्माण से जुड़ी क्लस्टर लेवल फ़ेडरेशन (सीएलएफ) के शेयर राशि, वैधानिक ऑडिट और अनुपालन पर चर्चा की गई। कृषि और आजीविका के विकास के लिए एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी), उद्यमिता विकास तथा लाइवलीहुड सपोर्ट सेंटर की स्थापना एवं फंड उपयोग की समीक्षा महत्वपूर्ण रही।
श्री मित्तल ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लाइवलीहुड सपोर्ट सेंटर और जेंडर रिसोर्स सेंटर के लिए उपयुक्त स्थान के चयन में सहयोग करें, जिससे यह कार्य तेजी से और समय से पूरा हो सके। इसके साथ ही आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत वाहन खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी कर फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
दस हज़ार किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन और प्रबंधन की स्थिति भी बैठक में सामने आई, जिसमें सीईओ ने जोर दिया कि एफपीओ का गठन समय सीमा के भीतर पूरा हो और इसमें सीईओ और अकाउंटेंट की भर्ती कर जल्दी गतिविधि आरंभ की जाए।
बैठक में आरएसईटीआई, क्रेडिट लिंकज तथा फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान की उपलब्धियों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। जिलावार समस्याओं और उपलब्धियों को साझा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
श्री मित्तल ने कहा, “सरकार के ग्रामीण विकास योजनाओं की निरंतर प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”
इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक में जेएसएलपीएस के सीओओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
नीतिश
वार्ता
More News

बिहार बाढ़ पीड़ित मदद दो अंतिम पटना

05 Sep 2026 | 4:15 PM

संभावित खतरों से निपटने और त्वरित राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य में एनडीआरएफ की 07 और एसडीआरएफ की 27 टीमों को विभिन्न प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। पटना के गांधीघाट (50.57 मीटर), बंका घाट (49.45 मीटर) और पंडारक (43.79 मीटर) में गंगा नदी का जलस्तर सर्वोच्च जलस्तर (एचएफएल) से ऊपर बह रहा है, जबकि गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं। सारण जिले के माही नदी में त्रिलोकचक में 20 मीटर में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है । मौके पर एसडीआरएफ को भेजा गया है। वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक नदी का जलस्राव 1.26 लाख क्यूसेक, बीरपुर बराज पर कोसी का जलस्राव 1.77 .

see more..

बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन

05 Sep 2026 | 4:14 PM

पटना, 05 सितंबर (वार्ता)बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत व बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं । राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के कुल 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है । इस आपदा से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए हैं।.

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय तीन अंतिम पटना

05 Sep 2026 | 3:25 PM

संग्रहालय के विकास से विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नई पीढ़ी अपनी जड़ों को जानेगी और लखीसराय को बिहार के प्रमुख विरासत केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। क्योंकि विरासत जब सुरक्षित होती है, तो इतिहास भविष्य की पहचान बन जाता है।हाल ही में जून 2026 में शहर के संसार पोखर की खोदाई के दौरान लखीसराय की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान दिलाने वाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। करीब दो फीट ऊंची काले पत्थर की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा को शनिवार को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए लखीसराय संग्रहालय में सुरक्षित रखवा दिया गया। .

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय दो पटना

05 Sep 2026 | 3:23 PM

विभाग की पहल पर इसे पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है। करीब 35.8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखीसराय (बालगुदर) संग्रहालय का आधुनिक स्वरूप जिले की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।.

see more..

ऐतिहासिक धरोहरों को संजोता लखीसराय का भव्य संग्रहालय, बिहार सरकार के विकास की नई तस्वीर

05 Sep 2026 | 3:22 PM

लखीसराय, 05 सितंबर (वार्ता)बिहार सरकार राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को मजबूत करने के लिए लगातार कई बड़े कदम उठा रही है।इसी कड़ी में संग्रहालयों का निर्माण राज्य की प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक और विश्व स्तरीय तरीके से सहेजने और प्रदर्शित करने का एक अनूठा माध्यम है।.

see more..