Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:43 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कोसी और कमला नदियों के जलस्तर में वृद्धि से मधुबनी जिले में बाढ़ का खतरा, भारत-नेपाल सीमा पर आवगमन ठप्प

मधुबनी, 05 अक्टुबर(वार्ता)। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बिहार के मधुबनी जिले से गुजरने वाली कोसी और कमला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय सीमा के माड़र बॉडर के नो मैंस लैंड पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से भारत-नेपाल के बीच आवागमन ठप हो गया है।
इस क्षेत्र में कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए रविवार की सुबह कोसी बैराज के सभी 56 फाटक खोल दिए जाने से मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में पानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के गढ़गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं लोग बाढ़ के कारण मवेशियों को नाव पर लाद कर उंचे स्थानों पर ले गये हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार वर्षा के कारण कोशी नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। साथ ही, आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी किनारे बसे गांवों में पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वहीं मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के कमला नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि को लेकर आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे तटबंध किनारे बसे गांव का जयनगर प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है।
जयनगर के अंचलाधिकारी ने नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जयनगर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और एहतियातन तैयारी की है। इसके साथ ही कमला नदी में पानी के अधिक दबाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विभागीय अधिकारी जल स्तर के साथ कमला पुल और नदी के दोनों तटबंधों का जायजा ले रहे हैं। शनिवार की सुबह से ही कमला नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। दिन के 12 बजे के बाद जल स्तर में उतार चढ़ाव देखा गया। नदी में पानी के अधिक दबाव को देखते हुए विभागीय अधिकारी अलर्ट में देखे गए। इस जल स्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए वर्ष 2019 की बाढ़ को याद दिला दिया है। नदी के जल स्तर में वृद्धि से प्रखंड के बेलही दक्षिणी पंचायत के ईसलामपुर मुहल्ला, खैरामाठ क,ख एवं बेला,बेलही पश्चिमी पंचायत के बेतौंहा, पड़वा बेलही पंचायत के खैरामाट ग, कोरहिया पंचायत के टेढ़ा एवं डोड़वार पंचायत के ब्रह्ममोतर,डोड़वार व छड़की गांव के अलावे नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छह कबीर कुटी काली मंदिर,वार्ड संख्या-07 के मुकरी टोल एवं वार्ड संख्या-11 के गरही टोल के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हालांकि जयनगर प्रखंड क्षेत्र के डोड़वार पंचायत के ब्रह्ममोतर,डोड़वार गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी पांच फुट आ जाने के कारण इन गांवों का संपर्क जयनगर प्रखंड मुख्यालय से भंग हो गया है।
नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जयनगर से बेतौंहा बॉडर के रास्तें नेपाल जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के माड़र बॉडर के नो मैंस लैंड पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है और दोनों देशों के बीच आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता मो. फैयाज ने बताया कि कमला नदी खतरे के निशान से आधा मीटर उपर बह रही है लेकिन धीर धीरे पानी कम हो रहा है। कोसी नदी को पहले से ही बिहार शोक कहा जाता है तथा हर साल नेपाल में बारिश के दौरान इसका उफान सीमावर्ती जिलों के लिए चुनौती बन जाता है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

सभी जिलों में दंगा निरोधक दस्ता का गठन

19 Aug 2026 | 5:38 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)राज्य में किसी तरह के दंगा या हंगामा या उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला स्तर पर दंगा निरोधी दस्ता के गठन का फैसला लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से जिला एंटी राइट फोर्स (डीएआरएफ) के गठन से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें चयनित सभी स्तर के पुलिस कर्मियों का खासतौर से प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी जिलों में गठित इस दस्ता का कार्य विधि-व्यवस्था को स्थापित करने से लेकर संवेदनशील परिस्थितियां, सांप्रदायिक तनाव, हिंसात्मक प्रदर्शन, सड़क जाम, सरकारी संपत्ति पर हमला, भीड़ नियंत्रण समेत ऐसी अन्य आकास्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला और अनुमंडल स्.

see more..

एल्सटॉम और एमईएलपीएल ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में किया सकारात्मक योगदान

19 Aug 2026 | 5:34 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता) रेलवे और परिवहन क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी एल्सटॉम और भारतीय रेलवे का संयुक्त उपक्रम, मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राईवेट लिमिटेड (एम.ई.एल.पी.एल) के प्रबंध निदेशक (एमडी)विवेक गर्ग ने बुधवार को कहा कि संस्थान ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दिया है। .

see more..

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक से मिला

19 Aug 2026 | 5:24 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना स्थित मुख्य महाप्रबन्धक अनुराग जोशी के कार्यालय कक्ष में उनसे मिला । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबन्धक के साथ राज्य में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास तथा इसमें बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया ।.

see more..

जेएसएससी-सीजीएल से चयनित कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, बारिश में भी प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे

19 Aug 2026 | 5:24 PM

रांची, 19 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार की ओर से वर्ष 2014 से अब तक आयोजित जेएसएससी और जेपीएससी की कई परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद जेएसएससी सीजीएल के जरिए चयनित होकर विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।.

see more..

राजनीति सरावगी तेजस्वी राजभवन मार्च दो अंतिम पटना

19 Aug 2026 | 5:20 PM

श्री सरावगी ने कहा कि राजनीति में जनता के दिल में जगह बनानी पड़ती है। तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि केवल मार्च निकालने और सरकार के खिलाफ नारे लगाने से बिहार की जनता का विश्वास वापस नहीं पाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता अब काम और परिणाम के आधार पर नेताओं का मूल्यांकन करती है।भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि राजद को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने ही संगठन में लगातार असंतोष, कार्यकर्ताओं की दूरी और घटते जनाधार की चिंता करनी पड़ रही हो, वह बिहार की जनता को राजनीतिक पाठ पढ़ाने की कोशिश न करे। राजद का राजभवन मार्च इसी राजनीतिक बेचैनी का प्रतिबिंब नजर आया।.

see more..