Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मखाना महोत्सव का भव्य समापन: कृषकों की भागीदारी और संस्कृति का अनुपम संगम रहा

पटना, 05 अक्टूबर (वार्ता) उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय मखाना महोत्सव-2025
का रविवार को भव्य समापन हुआ, जिसमे कृषकों की भागीदारी और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला।
कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने समापन के अवसर पर बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति से मखाना उत्सव बेहद खास बन गया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उत्सव ही नही, बल्कि बिहारवासियों के लिए एक तोहफा था, जिसमे मखाना उत्पादन और निर्यात के लिये समग्र विकास के साथ वैैश्विक स्तर पर इसे स्थापित करने, किसानों की समृद्धि, युवाओ को रोजगार एवं प्रदेश के विकास के लिए अवसर तलाशा गया।
श्री कुमार ने कहा कि मखाना उद्योग से जुड़े सभी लाभार्थियों, किसानों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों, निर्यातकों और जनसाधारण ने हजारो की संख्या में भाग लेकर मखाना महोत्सव को एक स्मरणीय और सफल उत्सव बना दिया।
प्रधान सचिव ने कहा कि उन्हें अपार खुशी है कि बड़ी संख्या में दर्शकों ने महोत्सव का आनन्द लिया। आयोजन स्थल पर लगे स्टॉलों पर मखाना से बने विविध उत्पादों जैसे स्वाद में स्नैक्स, मिठाईयाँ, पाउडर आदि पैकेज्ड सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हुई। इस आयोजन में लगभग 25 लाख रूपये का मखाना एवं मखाना से बने उत्पादों की खरीदारी आगंतुकों ने की। साथ ही मखाना से बने व्यंजनों का स्वाद भी पटनावासियों ने काफी पसन्द किया। उन्होंने बताया कि लगभग 50 हजार लोगों ने दो दिवसीय मखाना महोत्सव का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा, जहाँ बच्चों के साथ अधिकांश आगंतुकों ने अपनी तस्वीर खींची और महोत्सव का आनन्द लिया।
प्रेम/शैलेश
जारी वार्ता
More News

पटना में मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर, हेरोइन, हथियार और शराब बरामद

10 Jun 2026 | 7:18 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी (सोरंगपुर) से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि.

see more..

सारण: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:17 PM

छपरा, 10 जून(वार्ता) बिहार में सारण जिले के नगरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम से ग्रामीण संपर्कता को मिल रही मजबूती

10 Jun 2026 | 7:10 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में जलजमाव, कटाव तथा बढ़ते यातायात दबाव से ग्रामीण सड़कों को होने वाली संभावित क्षति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व से निर्मित सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।.

see more..

अमेज़न वेब सर्विसेज और जीविका की संयुक्त कार्यशाला में क्लाउड मॉडर्नाइजेशन और एआई पर चर्चा

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता)अमेज़न वेब सर्विसेज एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कर्मियों के लिए क्लाउड मॉडर्नाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नवाचार एवं माइग्रेशन स्ट्रेटेजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, क्लाउड कंप्यूटिंग, नवाचार तथा डिजिटल परिवर्तन के नवीनतम आयामों से अवगत कराना था। इस दौरान अमेज़न वेब सर्विसेज के विशेषज्ञों द्वारा क्लाउड-आधारित प्रणालियों के आधुनिकीकरण, स्केलेबिलिटी, दक्षता एवं सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले बारह वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं: मिथिलेश तिवारी

10 Jun 2026 | 7:05 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। .

see more..