Wednesday, Sep 9 2026 | Time 05:49 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


हमारा लक्ष्य साफ है, जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है: डॉ इरफान अंसारी

रांची, 06अक्टूबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोल्डरेफ, रेपीफ्रेश और रिलाइफ नामक कफ सिरप के उपयोग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज यहां कहा कि स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह विभाग को साफ निर्देश दिये हैं कि जो भी दोषी पाया जाए, उसे किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी नहीं दी गई है ताकि स्वास्थ्य से समझौता किया जाए — बल्कि जनता के जीवन की रक्षा के लिए दी गई है।”
मध्यप्रदेश और राजस्थान में इन कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत की गंभीर घटना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए इन ब्रांडों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
मंत्री डॉ. अंसारी ने सभी जिलों के औषधि नियंत्रक अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि राज्य के सभी मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों से संदिग्ध कफ सिरप के नमूने एकत्र किए जाएं।नमूनों की प्रयोगशाला में परीक्षण कराई जाए ताकि हानिकारक या घटिया दवाओं की पहचान की जा सके।चिन्हित कफ सिरप की तुरंत जब्ती और नष्टिकरण की कार्रवाई की जाए।
डॉ अंसारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर और फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं के परामर्श में पूरी सावधानी बरतें और नियमों का कड़ाई से पालन करें।राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिला स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि झारखंड में कोई भी हानिकारक दवा जनता तक न पहुंच सके।
डॉ. अंसारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य साफ है। जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरा विभाग 24 घंटे चौकस है।”
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

बिहार दस सूत्री मांग हड़ताल दो अंतिम पटना

08 Sep 2026 | 11:06 PM

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अंशुमान सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय की गिरती शिक्षा व्यवस्था, अधिकारियों और छात्रों के बीच संवाद की कमी तथा छात्रों को विभिन्न सुविधाओं से वंचित रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वविद्यालय की अपनी शानदार भूमिका और गौरवशाली परंपरा रही है, उसकी छवि वर्तमान कुलपति के रवैये से धूमिल हो रही है।इस दौरान एटक के पटना जिला सचिव कौशलेंद्र तथा पूर्व कर्मचारी नेता एवं सीनेट सदस्य रहे कैशर जी ने भी भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया।.

see more..

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

08 Sep 2026 | 11:05 PM

पटना, 08 सितंबर (वार्ता)पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की दस सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चिकित्सकों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच की। .

see more..

अवैध देशी शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 100 लीटर देशी शराब एवं बाइक जब्त; एक व्यक्ति गिरफ्तार

08 Sep 2026 | 10:51 PM

हाजीपुर, 08 सितंबर (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में उत्पाद विभाग, वैशाली द्वारा विदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर स्मारक के पास कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया है।.

see more..

किसानों को अन्न फसल, मोटा अनाज, दलहन-तेलहन एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण

08 Sep 2026 | 10:48 PM

हाजीपुर, 08 सितंबर (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कृषि विभाग एवं आत्मा, वैशाली द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में आज शरदीय (खरीफ) मौसम में होने वाली विभिन्न फसलों से संबंधित विषयों पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अन्न फसल, मोटा अनाज (पोषक अनाज), दलहन, तेलहन, मौसमी सब्जियों तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी .

see more..

गंगा संरक्षण के साथ हरित वैशाली की दिशा में बढ़ा जिला प्रशासन का कदम, तेज हुआ वृक्षारोपण अभियान एवं संवर्धन पर विशेष जोर

08 Sep 2026 | 10:44 PM

हाजीपुर, 08 सितंबर (वार्ता)जिला गंगा समिति, वैशाली की अध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की ओर से जिला गंगा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में डीपीओ, नमामि गंगे, वैशाली श्री मुनेश कुमार के समन्वय से जिला गंगा समिति, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मेरा युवा भारत, वैशाली की जिला युवा अधिकारी सुश्री स्मृति सैन.

see more..