Wednesday, Jun 10 2026 | Time 21:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार का हुआ अभूतपूर्व विकास, राजग 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा

पटना, 06 अक्टूबर (वार्ता) हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत से जिताएगी।
श्री सुमन ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है, चाहे वह सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार के क्षेत्र हों, हर ओर विकास की गूंज है। उन्होंने कहा कि जनता, राजग सरकार के कार्यों पर भरोसा करती है और इस चुनाव में विपक्ष के झूठे वादों को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार तय है और राजग कम से कम 200 से अधिक सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगा। बिहार की जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में वोट करेगी।
हम अध्यक्ष ने जनता से अपील कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में हुए ऐतिहासिक सुधारों के लिए राजग को फिर से वोट दें और मिलकर विकसित बिहार के सपने को साकार करें। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी, जंगलराज वालों को एक बार फिर सबक सिखायेगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सीडी रेसिओ में सुधार नहीं होने पर बैंकों की सरकारी डिपॉजिट पर लगेगी रोक: वित्त विभाग

10 Jun 2026 | 9:02 PM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार सरकार के वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात (सीडी रेसिओ) के मामले में खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों के ऊपर न केवल कड़ी निगरानी की जाएगी, बल्कि अगले 6 महीनों में सुधार न दिखने पर उनके सरकारी डिपॉजिट पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।.

see more..

हॉस्टल में यूकेजी छात्र की हत्या का खुलासा, आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम

10 Jun 2026 | 8:59 PM

मधेपुरा, 10 जून (वार्ता) बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खारी गांव स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में सात जून को शौचालय के समीप पाइप से गमछे के सहारे लटका हुआ छात्र का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि स्कूल संचालक की पत्नी और एक शिक्षक के बीच कथित अवैध संबंध का राज खुलने के डर से यह वारदात हुई। बताया जाता है .

see more..

सुपौल में थाना हाजत में युवक की संदिग्ध मौत

10 Jun 2026 | 8:49 PM

सुपौल, 10 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना हाजत क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कौरियापट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी 25 वर्षीय बिट्टू कुमार के परिजनों ने मंगलवार की रात 112 नंबर पर सूचना दी थी कि वह शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना हाजत में बंद किया गया था।आज सुबह थाना चौकीदार ने उसे हाजत में फंदे से लटका पाया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। .

see more..

बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, संगठन को बनाएं मजबूत: विनोद कुमार पांडे

10 Jun 2026 | 8:45 PM

रांची, 10 जून (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में आज बुधवार को किया गया। .

see more..

दुमका में तीन माह पूर्व युवती की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 8:45 PM

दुमका, 10 जून (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मसानजोर ओपी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक युवती की हत्या मामले का खुलासा करने के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 04 मार्च को मसानजोर डैम से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार के दौरान उसी दिन मृतिका के परिजन मसानजोर ओपी पहुंचे और दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी के रहनेवाले गुड्डु पंडित की करीब 19 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी के नाम से उसकी पहचान की। इसके बाद मृतका की परिजन सी.

see more..