Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना, 08 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए दिवंगत नेता को याद किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा है कि, ‘संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि- कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।‘
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा जयप्रकाश नारायण के विचारों और सिद्धांतों को अपने राजनीतिक दृष्टिकोण में प्राथमिकता दी है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि जेपी आंदोलन की भावना ने उनके सार्वजनिक जीवन को दिशा दी।
जयप्रकाश नारायण का निधन 8 अक्टूबर, 1979 को हुआ था, लेकिन उनकी विचारधारा आज भी देश की राजनीति और सामाजिक आंदोलनों में प्रासंगिक बनी हुई है।
नीरज
वार्ता
More News

सारण में तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत

19 Aug 2026 | 1:18 PM

छपरा, 19 अगस्त (वार्ता) बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल के तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव निवासी आजाद सांई का पुत्र जुमन सांई अपने एक दोस्त के साथ अमनौर पर्यटन स्थल पर पहुंचकर पर्यटन स्थल एवं तालाब में चलने वाले नाव का टिकट कटा कर अंदर गया था। नाव पर सवार होकर जब वह तालाब के बीच में पहुंचा तो उसने नाव से तालाब में छलांग लगा दी । गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।.

see more..

जेपीएससी-जेएसएससी की 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

19 Aug 2026 | 10:13 AM

रांची, 19 अगस्त (वार्ता) झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने 11वीं-13वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत.

see more..

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द होने के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 10:13 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जेएसएससी सीजीएल से चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। .

see more..

प्रोफेसर हत्याकांड : सहोदर भाई समेत छह को उम्र कैद की सजा

18 Aug 2026 | 10:12 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित प्रोफेसर हत्याकांड में यहां की एक सत्र अदालत ने आज मृतक के सहोदर भाई समेत छह : लोगों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 24 राजीव रंजन सहाय ने मामले में सुनवाई के बाद मृतक प्रोफेसर के सहोदर भाई वीरेंद्र कुमार के साथ अमरजीत कुमार उर्फ छोटू ,विकास कुमार, धीरज कुमार उर्फ धीरज गांधी, शैलेंद्र किशोर और प्रेम कुमार उर्फ प्रेम सागर को भारतीय दंड विधान और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी अमरजीत कुमार उर्फ छोटू को 15000 रूपये का जुर्माना किया है जबकि अन.

see more..

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने की मुलाकात

18 Aug 2026 | 10:02 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र आज औपचारिक भेंट की।.

see more..