Monday, Apr 20 2026 | Time 23:43 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


---------------

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि “केंद्र सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर बेचे जा रहे हैं और निजी क्षेत्र में आरक्षण है नही, जो सीधे तौर पर सामाजिक न्याय की रीढ़ पर प्रहार करने के तरीके हैं।”
श्री पुनिया ने एक श्लोगन के माध्यम से गरीबों की पीड़ा को दर्शाते हुए कहा कि दलितों की खेती–किसानी पर वार और रोजमर्रा की आमदनी जार–जार’।
उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 19 लाख 15 हजार दलित परिवार खेती करते हैं, जिनमे से अधिकांश छोटे और माध्यम दर्जे के हैं और राज्य में कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) मंडी कानून नहीं होने के कारण इन किसानों को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप बिहार में दलित किसान सबसे अधिक शोषण का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2023 की रिपोर्ट बताती है कि बिहार देश में उत्तरप्रदेश के बाद दलितों पर अत्याचार के मामलों में दूसरे स्थान पर है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी देश के संविधान, सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए संघर्ष जारी रखेगी और दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, आदिवासियों, शोषितों को उनका अधिकार दिलाने की कोशिश करती रहेगी ।
संवाददाता सम्मेलन का संचालन कांगेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ और प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय मौजूद थे।
शैलेश/प्रेम
वार्ता
More News

मधुबनीः ड्रग्स के खिलाफ सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज करेंः जिलाधिकारी

20 Apr 2026 | 9:20 PM

मधुबनी,20 अप्रैल (वार्ता) बिहार में मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन कमिटी से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ड्रग्स के विरुद्ध व्यापक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। .

see more..

सारण :दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

20 Apr 2026 | 9:12 PM

छपरा, 20 अप्रैल (वार्ता) बिहार के सारण जिले में उत्पाद विभाग और सोनपुर थाना की पुलिस ने दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

सारण : किशोर का शव खंडहरनुमा घर से बरामद

20 Apr 2026 | 9:06 PM

छपरा, 20 अप्रैल (वार्ता) बिहार के सारण जिले में डेरनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने पिछले शनिवार से गायब एक किशोर का शव खंडहरनुमा घर से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विश्वभरपुर गांव निवासी मोहम्मद अफसर का पुत्र अरमान (14)पिछले शनिवार को विघालय से आने के बाद कही चला गया था,जो देर रात तक घर नहीं आया। अरमान की तलाश उसके परिजन कर रहे थे। उन्होंने इस मामले में थाना पुलिस को भी आवेदन दिया था।.

see more..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से शिष्टाचार मुलाकात की

20 Apr 2026 | 8:57 PM

पटना,20 अप्रैल (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से उनके पटना सिटी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नंदकिशोर यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर श्री यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने श्री यादव का आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
प्रेम
वार्ता.

see more..

सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप में पिछले विजेता पश्चिम बंगाल की जीत के साथ शुरुआत

20 Apr 2026 | 8:55 PM

राजगीर, 20 अप्रैल (वार्ता) राजगीर खेल अकादमी में 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप में पुरुषों के मुकाबलों में सोमवार को पिछले साल की विजेता पश्चिम बंगाल की टीम ने चंडीगढ़ पर 49-7 से जीत के साथ अच्छी शुरुआत की। .

see more..