Monday, Sep 7 2026 | Time 14:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण : 11 अक्टूबर को सिताबदियारा आयेंगे सी.पी. राधाकृष्णन

छपरा, 09 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सारण जिले के सिताब दियारा में उपस्थित होंगे।
सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरूवार को यहां बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह 11 अक्टूबर के अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री कृष्णन पूर्वाह्न 11.50 बजे उनके जन्मस्थान सिताब दियारा पहुंच कर उनके पैतृक आवास का अवलोकन करेंगे। वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे तथा लोकनायक स्मृति भवन सह पुस्तकालय का भी अवलोकन करेंगे।
श्री कुमार ने बताया कि लगभग 45 मिनट तक यहां रुकने के बाद उपराष्ट्रपति अपराह्न 12:35 बजे पटना के लिये प्रस्थान करेंगे।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

जेएसएससी-सीजीएल: बाबूलाल ने उठाए सवाल, अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई की मांग

07 Sep 2026 | 2:11 PM

रांची, 07 सितंबर (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में हेमंत सोरेन सरकार से सवाल पूछा है कि आखिर पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से क्यों पीछे हट रहे हैं।.

see more..

रांची में ‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा मामला

07 Sep 2026 | 2:10 PM

रांची, 07 सितंबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उर्दू दैनिक ‘अखबार-ए-मशरिक’ के प्रिंटिंग प्रेस और दफ्तर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद और अखबार के निदेशक मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में की गई है।.

see more..

पिता की अस्थियां विसर्जित करते भावुक हुए श्रेयश, बराकर नदी में हुआ सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन

07 Sep 2026 | 2:08 PM

रांची, 07 सितंबर (वार्ता) झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र श्रेयश ने बराकर नदी में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया।.

see more..

मोटरसाइकिल की चपेट में आने से किशोर की मौत, बाइक सवार घायल

07 Sep 2026 | 2:00 PM

छपरा, 07 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।.

see more..

दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 1:53 PM

बक्सर, 07 सितंबर (वार्ता) बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय से जुड़ी एक नाबालिग पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..