Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:13 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का एक दिवसीय रीडिंग कैंपेन संगोष्ठी

रांची, 09अक्टूबर (वार्ता) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का यूनिसेफ एवं रूम टू रीड समेत अन्य गैर सरकारी,सामजिक संस्थाओ के सहयोग से रीडिंग कैंपेन का आज रांची में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार, रूम टू रीड के वरीय कार्यक्रम निदेशक सकतिब्रत सेन, यूनिसेफ की शिक्षा विशेषज्ञ पारुल शर्मा, चेंज इंक फाउंडेशन की ट्रस्टी सह फाउंडर नूपुर झुनझुनवाला समेत विभिन्न सामाजिक,गैर सरकारी संस्थाओ के प्रतिनिधियों, सभी जिलों के सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि "रीडिंग कैंपेन-माई बुक माई स्टोरी" में सात लाख से अधिक बच्चो का भाग लेना उत्साहवर्धक है। उन्होंने पदाधिकारियों को सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी के इस्तेमाल कि लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। श्री रंजन ने कहा कि बच्चो के पास आज बुक है और मोबाइल फोन दोनों है। बदलाव के इस दौर में हमे हर पल सजग रहने की आवश्यकता है। पहले बच्चो के पास कहानियों की कई किताबे रहती थी, मगर आज के बच्चे इन कहानी किताबो और कॉमिक्स मैगज़ीन से अनजान है। आज सब कुछ डिजिटल हो गया है, बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे है।
।मोबाइल में देखकर और स्वयं पढ़कर सीखने में काफी अंतर है। कहानियां पढ़ना बच्चो के सामाजिक, भावनात्मक, जीवन कौशल के विकास के लिए बहुत जरूरी है। संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए बहुत जरूरी है पढ़ना। उन्होंने कहा कि रीडिंग कैंपेन की निरंतरता बनी रहे। पीटीएम में भी बच्चो के पठन की आदत को विकसित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करे, उन्हें प्रोत्साहित करे।
नीतिश/विनय
जारी वार्ता
More News

रोहतास :फर्नीचर दुकान में आग लगने से 20 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट

21 Apr 2026 | 10:19 PM

सासाराम, 21 अप्रैल (वार्ता) बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से 20 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फल मंडी में मदन शर्मा की फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।.

see more..

सरकारी नीतियों के सच्चे क्रियान्वयनकर्ता के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की निर्णायक भूमिका :विजय कुमार सिन्हा

21 Apr 2026 | 10:05 PM

पटना, 21 अप्रैल (वार्ता)बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कहा कि सरकारी नीतियों के सच्चे क्रियान्वयनकर्ता के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की निर्णायक भूमिका होती है । श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि विकास के रोडमैप को सही मायने में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ले जाने में लोकसेवक की निष्ठा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज राज्य और देश के सभी लोकसेवकों को सामूहिक रूप से 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के सिद्धांत का अनुभव प्रत्येक नागरिक को कराने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। .

see more..

समुचित नीति, मूल्यांकन और प्रौद्योगिकी शिक्षा में बदलाव के प्रमुख आधार: राज्यपाल

21 Apr 2026 | 9:16 PM

पटना, 21 अप्रैल (वार्ता) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को कहा कि समुचित नीति, समयबद्ध मूल्यांकन और प्राद्योगिकी शिक्षा में सकारात्मक बदलाव का प्रमुख आधार है।.

see more..

पटना : हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

21 Apr 2026 | 9:13 PM

पटना, 21 अप्रैल (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया तथा दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 02,.

see more..

बिहार मीणा समीक्षा बैठक तीन अंतिम पटना

21 Apr 2026 | 8:43 PM

पटना नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,420 मांस-मछली दुकानों की पहचान की गई है। इनमें से 72 दुकानों का लाइसेंस जारी या नवीनीकरण किया गया है, जबकि 880 दुकानों को अवैध घोषित किया गया है। नगर आयुक्त ने सभी सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारियों को अवैध मांस मछली की दुकानों को हटाने एवं बंद करवाने के निर्देश दिये।.

see more..