Friday, Mar 6 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पश्चिमी चम्पारण: तस्करी से लाये गए 13 बोरी नेपाली शराब जब्त

बेतिया,10 अक्टूबर(वार्ता) बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मिर्जापुर पुलिस ने तस्करी कर लाये गए 13 बोरी नेपाली शराब जब्त किया है।
यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह नौ बजे मुफस्सिल थाना पुलिस और 112 मोबाइल टीम ने संयुक्त रुप से की है।
मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार मिर्जापुर के एक मकान से शराब की बरामदगी की गयी है। इन बोरियों में 14 सौ से ज्यादा बोतलें होने का अनुमान है। इस धंधे में शामिल केयर टेकर समेत अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के एक मकान से नेपाली शराब का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस के साथ 112 टीम में शामिल जमादार विश्वास यादव, चालक ओमप्रकाश दुबे के साथ पुलिस के जवानों ने छापेमारी की। पुलिस टीम को आते देख मकान का केयर टेकर मौके से फरार हो गया। घर में तलाशी के दौरान पुलिस को 13 बोरियो में रखी शराब की बोतले मिली। उसे जब्त कर मुफस्सिल थाना लाया गया।
सं. शैलेश
वार्ता
More News

भागलपुर: होली के बाद भागलपुर स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू

06 Mar 2026 | 1:11 PM

भागलपुर, 06 मार्च (वार्ता) होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू की है।.

see more..

गिरिडीह जिले में हुट्टी बाजार के दास टोला में डीजे बजाने को लेकर चाकूबाजी में एक की हत्या, दो घायल

06 Mar 2026 | 11:20 AM

गिरिडीह, 06 मार्च (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार दास टोला में होली के दूसरे दिन देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चाकू मारने से अजय दास नामक युवक की हत्या हो गई, जबकि उसके दो और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। .

see more..

भागलपुर : सड़क दुघर्टना में ई-रिक्शा चालक की मौत,दो महिला घायल

06 Mar 2026 | 10:21 AM

भागलपुर,06 मार्च (वार्ता)बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई तथा दो महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ई-रिक्शा पर सवार दो महिला गंगा में स्नान के लिए अजगैबीनाथ घाट जा रही थी।रास्ते में सामने से तेज रफ्तार से आए एक एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। .

see more..

सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नये राज्यपाल

06 Mar 2026 | 12:27 AM

पटना, 06 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुये बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।.

see more..

सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नये राज्यपाल

06 Mar 2026 | 12:24 AM

पटना, 06 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुये बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।.

see more..