Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:41 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पश्चिमी चंपारण: भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों की गाड़ी पेड़ से टकराई ,दो की मौत

बेतिया,10 अक्टूबर (वार्ता)।बिहार के पश्चिमी चम्पारण के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुपडीह से भैंस की चोरी कर भाग रहे चोरों की गाड़ी अनियंत्रित हो एक पेड़ से टकराई, जिसमे दो चोरों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
इस हादसे में जख्मी दोनो व्यक्तियों को बेतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) विवेक दीप ने बताया कि पुलिस निगरानी में जख्मी दोनो व्यक्तियों का इलाज कराया जा रहा है। होश में आते हीं बयान लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि एक पीकअप गाड़ी पर सवार अपराधी श्रीनगर से एक भैंस की चोरी कर बरवत होते हुए रुपडीह से एक और भैंस की चोरी कर भाग रहे है। इसके बाद पुलिस ने उनके भागने के संभावित रास्ते पर नाकेबंदी की, साथ में चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा वहां के लोगो द्वारा भी किया जा रहा था। जैसे हीं चोर रुपडीह गांव से आगे बढ़े उसी दौरान सामने से आ रही एक स्कार्पियों को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई । इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे।
सभी चोरों को पुलिस की टीम अस्पताल लेकर आयी जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की गंभीर हालत बनी हुयी है। मृतक की पहचान पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी निवासी मो. हसलम, एवं जुम्मन आलम के रुप में हुयी। जबकि जख्मी दोनो व्यक्ति भेड़िहारी के हीं रहनेवाले जुम्मन आलम के ससुर अकुल मियां एवं नासीर कुरैशी हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि बरामद भैंस को बेतिया मुफस्सिल एवं श्रीनगर पुलिस को सौंपी दिया गया है। रुपड़ीह से चोरी गयी भैंस सिकंदर पांडेय की बतायी गयी है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन

05 Sep 2026 | 4:14 PM

पटना, 05 सितंबर (वार्ता)बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत व बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं । राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के कुल 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है । इस आपदा से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कदम उठाए गए हैं।.

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय तीन अंतिम पटना

05 Sep 2026 | 3:25 PM

संग्रहालय के विकास से विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नई पीढ़ी अपनी जड़ों को जानेगी और लखीसराय को बिहार के प्रमुख विरासत केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। क्योंकि विरासत जब सुरक्षित होती है, तो इतिहास भविष्य की पहचान बन जाता है।हाल ही में जून 2026 में शहर के संसार पोखर की खोदाई के दौरान लखीसराय की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान दिलाने वाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। करीब दो फीट ऊंची काले पत्थर की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा को शनिवार को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए लखीसराय संग्रहालय में सुरक्षित रखवा दिया गया। .

see more..

बिहार लखीसराय संग्रहालय दो पटना

05 Sep 2026 | 3:23 PM

विभाग की पहल पर इसे पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है। करीब 35.8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखीसराय (बालगुदर) संग्रहालय का आधुनिक स्वरूप जिले की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।.

see more..

ऐतिहासिक धरोहरों को संजोता लखीसराय का भव्य संग्रहालय, बिहार सरकार के विकास की नई तस्वीर

05 Sep 2026 | 3:22 PM

लखीसराय, 05 सितंबर (वार्ता)बिहार सरकार राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को मजबूत करने के लिए लगातार कई बड़े कदम उठा रही है।इसी कड़ी में संग्रहालयों का निर्माण राज्य की प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक और विश्व स्तरीय तरीके से सहेजने और प्रदर्शित करने का एक अनूठा माध्यम है।.

see more..

फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में शामिल होने का प्रयास करने वालों एवं इसमें सहयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: के. रवि कुमार

05 Sep 2026 | 2:50 PM

रांची, 05 सितंबर (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों की भौतिक जांच के लिए चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को साहेबगंज पहुंचे।.

see more..