Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:52 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


--------------

दूसरी तरफ जगदीश शर्मा 1977 से 2009 तक लगातार आठ बार जहानाबाद जिले की घोंसी विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2009 में जहानाबाद से लोकसभा सांसद बने लेकिन 2013 में चारा घोटाले में सजा होने के बाद लालू प्रसाद के साथ उनकी भी संसद की सदस्यता चली गई थी। श्री शर्मा भी अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी बदलते हुए जनता पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और जदयू के सदस्य रह चुके हैं।
गौरतलब है कि अरुण कुमार और जगदीश शर्मा मगध और जहानाबाद के बड़े नेता हैं और अपने अपने समाज में दोनों नेताओं का गहरा प्रभाव है। जहां तक 2020 के चुनाव का सवाल है, पूरे मगध इलाके में राजग को गहरी चोट लगी थी और 26 सीटों में सिर्फ 6 ही उसके हिस्से में आई थी। नालन्दा के साथ इस इलाके में करारी हार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साख को भी प्रभावित किया था। इस मुकाबले में महागठबंधन के हिस्से में 20 सीटें गई थीं। ऐसे में तेजस्वी यादव ने मगध इलाके के कद्दावर नेता जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा को राजद में शामिल कर बड़ा दांव खेला है। राहुल शर्मा जदयू के टिकट पर 2010 में विधायक बने थे।
राजनीति के इस बदलते समीकरण के साथ श्री शर्मा, पिता और पुत्र के राजद खेमे में जाने के बाद जदयू हरकत में आई और एक जाति विशेष के समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए नीतीश कुमार ने समता पार्टी के जमाने से पुराने मित्र अरुण कुमार को अपने खेमे में आमंत्रित कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि श्री कुमार को जदयू खेमे में लाने में मुख्य भूमिका पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह की रही। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय विजय चौधरी, अशोक चौधरी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
शैलेश /रजनी
वार्ता
More News

सभी जिलों में दंगा निरोधक दस्ता का गठन

19 Aug 2026 | 5:38 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)राज्य में किसी तरह के दंगा या हंगामा या उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला स्तर पर दंगा निरोधी दस्ता के गठन का फैसला लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से जिला एंटी राइट फोर्स (डीएआरएफ) के गठन से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें चयनित सभी स्तर के पुलिस कर्मियों का खासतौर से प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी जिलों में गठित इस दस्ता का कार्य विधि-व्यवस्था को स्थापित करने से लेकर संवेदनशील परिस्थितियां, सांप्रदायिक तनाव, हिंसात्मक प्रदर्शन, सड़क जाम, सरकारी संपत्ति पर हमला, भीड़ नियंत्रण समेत ऐसी अन्य आकास्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला और अनुमंडल स्.

see more..

एल्सटॉम और एमईएलपीएल ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में किया सकारात्मक योगदान

19 Aug 2026 | 5:34 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता) रेलवे और परिवहन क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी एल्सटॉम और भारतीय रेलवे का संयुक्त उपक्रम, मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राईवेट लिमिटेड (एम.ई.एल.पी.एल) के प्रबंध निदेशक (एमडी)विवेक गर्ग ने बुधवार को कहा कि संस्थान ने सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दिया है। .

see more..

अरवल : बिजली करंट से मां-बेटे की मौत

19 Aug 2026 | 5:33 PM

अरवल, 19 अगस्त (वार्ता) बिहार में अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हरे राम शर्मा की पत्नी सीमा देवी (50) और उसके पुत्र शुभम कुमार (19) के रूप में हुई है। .

see more..

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक से मिला

19 Aug 2026 | 5:24 PM

पटना, 19 अगस्त (वार्ता)बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना स्थित मुख्य महाप्रबन्धक अनुराग जोशी के कार्यालय कक्ष में उनसे मिला । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबन्धक के साथ राज्य में उद्योग एवं व्यवसाय के विकास तथा इसमें बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया ।.

see more..

जेएसएससी-सीजीएल से चयनित कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, बारिश में भी प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे

19 Aug 2026 | 5:24 PM

रांची, 19 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार की ओर से वर्ष 2014 से अब तक आयोजित जेएसएससी और जेपीएससी की कई परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद जेएसएससी सीजीएल के जरिए चयनित होकर विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।.

see more..