Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:41 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रशांत किशोर ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले: ‘अब बदलाव जरुरी’

बिहार शरीफ, 01 नवंबर (वार्ता) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि, ‘नीतीश कुमार की सरकार बनाने में उन्होंने स्वयं बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री बूढ़े हो गये हैं और चोर- बदमाशों से घिर गये हैं।‘
श्री किशोर ने कहा कि अब जनता को डरकर लालू प्रसाद या नीतीश कुमार को वोट देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के पास अब ‘जन सुराज’ के रूप में एक नया विकल्प मौजूद है जो जनता की भागीदारी से एक नई राजनीति की शुरुआत करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि, ‘बिहार के लोग हर चुनाव में डरकर किसी न किसी पुराने चेहरे को वोट दे देते हैं। अब यह सिलसिला बंद होना चाहिये। जनता को सोचना होगा कि क्या 30 सालों में लालू और नीतीश ने बिहार को वह दिया, जिसके वह हकदार थे?’
श्री किशोर ने दावा किया कि जन सुराज आंदोलन बिहार में सच्चे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नये मॉडल पर काम कर रहा है।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुये कहा कि, ‘जब प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो कहते हैं कि हमने सस्ता डेटा दिया है, ताकि आप अपने बेटे या पति को गुजरात में मजदूरी करते देख सकें, लेकिन जन सुराज चाहता है कि आपका बेटा गुजरात न जाये, बल्कि बिहार में ही रोज़गार पाये।‘
उन्होंने कहा कि जन सुराज का मकसद बिहार से पलायन की समस्या को खत्म करना और हर जिले में रोजगार के अवसर पैदा करना है। श्री किशोर ने जनता से अपील की कि वे जन सुराज को एक राजनीतिक आंदोलन से आगे बढ़ाकर एक जन- आंदोलन बनायें। बदलाव की शुरुआत तभी होगी जब जनता खुद आगे बढ़ेगी। बिहार के लोग अब पुराने चेहरों से बाहर निकलकर नई सोच को मौका दें।
नालंदा के बेन बाजार में आयोजित रोड शो में हजारों लोग शामिल हुये, जहां भारी संख्या में उपस्थित युवाओं की भीड़ उत्साह से नारे लगाती दिखी।
नीरज
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..